फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy girl commit suicide in govt school in Faridkot

Faridkot: फरीदकोट के सरकारी स्कूल में लड़का-लड़की ने जहर पीकर दी जान, बाथरूम की दीवार पर लिखे नाम-नंबर

Fri, 17 Nov 2023 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 10:54 AM IST
सार

मृतकों की पहचान संगरूर के गांव कांझला निवासी बिंदर सिंह और बरनाला के गांव कालेके निवासी हरमनदीप कौर के रूप में हुई। जहरीली दवाई पीने से पहले उन्होंने स्कूल के बाथरूम की दीवार पर अपने गांव का नाम और मोबाइल नंबर लिखे। उनके आधार कार्ड भी बरामद हो गए हैं।

विज्ञापन
Boy girl commit suicide in govt school in Faridkot
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव कलेर के सरकारी मिडिल स्कूल में युवक-युवती ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। युवक संगरूर और युवती बरनाला जिले की रहने वाली है। दोनों रात के समय घर से भागकर बाइक पर स्कूल पहुंचे थे। कीटनाशक पीने से पहले उन्होंने स्कूल के बाथरूम में अपने गांव के नाम व मोबाइल नंबर लिख दिए थे। वहीं, आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


आत्महत्या की जानकारी उस समय मिली जब सफाईकर्मी स्कूल पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जैसे ही कलेर स्कूल का कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तो वहां युवक-युवती बेहोश पड़े थे। कर्मी ने तुरंत गांव की पंचायत व स्टाफ को सूचित किया। पंचायत सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी लेकिन युवती जिंदा थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का सवाल: जब हरियाणा सीएम आवास के बाहर का मार्ग आम लोगों के लिए खुला तो पंजाब सीएम का बंद क्यों
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को सिविल अस्पताल फरीदकोट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संगरूर जिले के गांव कांझला निवासी बिंदर सिंह (30) और बरनाला जिले के गांव कालेके निवासी हरमनदीप कौर (20) के रूप में हुई है। थाना सदर के एसएचओ गुरविंदर सिंह का कहना है कि युवक शादीशुदा है, जबकि युवती अविवाहित है। दोनों में प्रेम संबंध थे। आत्महत्या के बारे में दोनों परिवारो को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed