{"_id":"5bcc03cabdec22695b779ad3","slug":"boy-entered-in-house-with-pistol-in-burail-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पिस्टल लेकर होटल की जगह घर में घुस गया नौजवान, महिला ने मचाया शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः पिस्टल लेकर होटल की जगह घर में घुस गया नौजवान, महिला ने मचाया शोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में जाने के बजाय एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर दोस्त के साथ एक घर में घुस गया। महिला ने उसके हाथ में बंदूक देखी, तो उसने शोर मचा दिया। घटना चंडीगढ़ के बुड़ैल की है। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने युवक के पास से 12 कारतूस और एक पिस्टल बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच में पता चला कि पिस्टल लाइसेंसी है लेकिन सिर्फ हरियाणा के लिए। चंडीगढ़ में पिस्टल मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में युवक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। हिसार (हरियाणा) के गांव भानी अमीपुर निवासी रविंदर ने बुड़ैल के मिलन होटल में एक कमरा बुक करवाया था।
शुक्रवार रात करीब एक बजे वह अपने दोस्त के साथ होटल में जाने के बजाय हाथ में पिस्टल लेकर पास में बने एक घर में घुस गया। उस घर में मौजूद महिला ने जब उसे पिस्टल समेत देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने रविंदर से पूछताछ की तो सामने आया कि वह गलती से होटल में जाने के बजाय उस महिला के घर में घुस गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पिस्टल का लाइसेंस चंडीगढ़ में वैध नहीं है। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया।