{"_id":"5e58ea7fbeab98c7cb1b5999","slug":"boy-entered-in-girl-house-give-warning-for-acid-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः युवती के घर में घुसा सिरफिरा आशिक, बोला- फेंक दूंगा तेजाब, दहशत में आया परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः युवती के घर में घुसा सिरफिरा आशिक, बोला- फेंक दूंगा तेजाब, दहशत में आया परिवार
Fri, 28 Feb 2020 03:57 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 28 Feb 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरा आशिक युवती के घर में घुस गया और उसके पूरे परिवार को धमकाया डराया। उसने युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। मामला पंजाब के मोहाली का है। पहले एक युवक ने धोखे में रखकर एक लड़की के साथ दोस्ती की और फिर उसे शादी करने का प्रस्ताव तक दे डाला।
लेकिन जब लड़की को युवक की पहली शादी की सच्चाई का पता लगा तो उसने युवक से दोस्ती तोड़ ली। इसके साथ ही लड़की ने युवक का फोन तक उठाना बंद कर दिया। इसके बाद बौखलाया युवक अपने साथियों को साथ लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लड़की का आरोप है कि युवक ने पिस्तौल दिखाकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। इतना ही नहीं उसने उस पर तेजाब फैंकने की धमकी भी दे डाली और यह भी कहा कि उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।
लड़की की शिकायत पर मटौर थाना पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-39 निवासी अक्षय कुमार उर्फ कुकू और निमी शर्मा के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ लड़की पर तेजाब फैंकने की धमकियां देने, हाथपाई करने समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी
पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल एक पार्टी में उसकी मुलाकात आरोपी अक्षय कुमार के साथ हुई थी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसे फोन करने शुरू कर दिए। उस समय आरोपी ने बताया था कि वह कुंवारा है और उसके साथ शादी करना चाहता है। इसके कुछ समय बाद उसे पता चला कि अक्षय कुमार पहले से शादीशुदा है।
इसके बाद उसने अक्ष्य से फोन पर बातचीत करनी बंद कर दी। लेकिन 17-18 फरवरी को आरोपी ने उसे धमकाया और वह अपने कुछ साथियों के साथ सेक्टर-70 स्थित मेरे घर में पहुंच गया। जैसे ही उसने गेट खोला तो आरोपी ने उसे पिस्तौल दिखाकर डराया और इसके साथ ही धमकी दी कि वह उससे बातचीत शुरू करे।
नहीं तो वह उसके ऊपर तेजाब फैंक देगा और उसके साथ पूरे परिवार को भी खत्म कर देगा। इसके बाद उसने सारी घटना अपने पिता को बताई। परिवार ने उन्हें समझाया कि वह इस संबंध में पुलिस को शिकायत देंगे। इस दौरान आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसकी जाली आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।
इसके बाद लड़की की शिकायत पर मटौर थाने की पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमार और उसके चार साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।