फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy died after scorpio hit scooty on Khudda Lahora Nayagaon road

चंडीगढ़ में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को उड़ाया, 15 फीट हवा में उछला, मुंह के बल गिरा और मौत

Wed, 12 Nov 2025 07:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Nov 2025 07:54 PM IST
सार

खुड्डा लौहरा से नयागांव को जोड़ने वाली सिंगल रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फीट हवा में उछलकर पटियाला की राव नदी में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Boy died after scorpio hit scooty on Khudda Lahora Nayagaon road
स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गाड़ी की तेज रफ्तार और कार चालक की लापरवाही की वजह से युवक की मौत हो गई। खुड्डा लौहरा से नयागांव को जोड़ने वाली सिंगल रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को उड़ा दिया। सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फीट हवा में उछलकर स्कूटी समेत साथ लगती पटियाला की राव नदी में जा गिरा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी नदी के बीच जा गिरी जबकि चालक करीब 15 फीट दूर जाकर मुंह के बल गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को तुरंत पीजीआई पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नयागांव का रहने वाला शुभम था। शुभम ने हाल ही में नई स्कूटी खरीदी थी, जिस पर अस्थायी (टेंपरेरी) नंबर प्लेट लगी हुई थी।
विज्ञापन


आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
घटना खुड्डा लाहौरा पुल के पास नयागांव वाली सड़क पर स्थित सरकारी स्कूल के पास हुई है। पीजीआई पुलिस ने मौके से दोनों क्षतिग्रस्त वाहन जब्त कर लिए हैं और आरोपी स्कॉर्पियो चालक मनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हादसे के वक्त नशे की हालत में था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed