फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy dead body found in sector 17 parking in chandigarh, crime, murder, police

चंडीगढ़ सेक्टर 17 पार्किंग में कार में युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 13 Jun 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
boy dead body found in sector 17 parking in chandigarh, crime, murder, police
चंडीगढ़ में सेक्टर 17 की पार्किंग में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 17 जनरल पोस्ट आफिस के पास पार्किंग में एक व्यक्ति की कार में संदिग्ध हालात में शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के एसएचओ उदयपाल सिंह ने बताया कि पार्किंग में सेक्टर 15 के रहनेवाले मनीष चोपड़ा (35) का शव उनकी गाड़ी की पिछली हिस्से में सीट के नीचे पड़ा मिला है। मनीष के  शव पर काफी खून भी लगा हुआ था। लेकिन वो खून उसकी नाक से निकला हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह से चोट के निशान नही है। मनीष चोपड़ा  सेक्टर 17 में शोरूम में एक कपड़ों की दुकान पर काम करता था। पुलिस के अनुसार रात को मनीष ने शराब पी हुई थी और वही पार्किंग में ही गाड़ी में ही सो गया था। जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे जब उसकी मां दुकान में मनीष के बारे में पूछती हुई दुकान के आई तो उन्होंने मनीष की गाड़ी वही पार्किंग में खड़ी देखी। जिसके बाद गाड़ी के पास जाने पर देखा मनीष कार पिछले तरफ नीचे मृत पड़ा था।
विज्ञापन


जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मनीष को जीएमएसएच 16 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने मनीष को देखते ही मृत घोषित कर दिया। ऐसा भी बताया जा रहा है मनीष की उसकी पत्नी के साथ बनती नही थी। उसके एक लड़का व लड़की है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में हत्या का मामला नही लगता है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना  में सेक्टर 17 स्थित होटल शिवालिक व्यू की पहली मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 56 निवासी राम कृपाल (50) होटल में माली का काम करता था। सोमवार सुबह वो पहली मंजिल पर पौधों को पानी देने के लिए एक पाइप खींच रहा था और उसको पता नही चला पाइप अचानक पूरी निकल गई जिससे वो नीचे जमीन पर आ गिरा।


सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। होटल स्टॉफ उसको तुरंत जीएमएसएच 16 अस्पताल ले कर गया और डाक्टरों ने देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया। राम कृपाल होटल में पिछले बीस सालों से माली का काम कर रहा था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मौत दुर्घटनावश ही हुई है। लेकिन पुलिस घटना की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed