फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy dead body found in pieces in rohtak of haryana

रोहतकः घर से बुलाकर ले गए और दे दी दर्दनाक मौत, कटा सिर एक हाथ और एक पैर मिला

Mon, 28 May 2018 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 28 May 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
boy dead body found in pieces in rohtak of haryana
dead body - फोटो : demo pic
हरियाणा के रोहतक में एक युवक की बेरहमी से हत्या। पुलिस को नौजवान का कटा हुआ सिर, एक हाथ और एक पैर मिला है। पिछले चार दिनों में हत्या का यह चौथा मामला है। शनिवार को दिन में छात्र जयदीप व रात में दंपति की हत्या के बाद रविवार को सैमण के विनोद की हत्या का केस दर्ज हुआ है। यह युवक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। मां को गांव के ही मंदिर में जाने की बात कह कर गए युवक का क्षतविक्षत शव रविवार को मुंढाल में बरामद हुआ। यहां एक निजी स्कूल के सामने सड़क किनारे गड्ढे में कटा सिर व एक हाथ और एक पैर मिला है। पुलिस को दूर खेत में उसका पायजामा भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है। हत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


23 मई को घर से बुलाकर ले गए थे दो युवक
थाना महम इलाके के गांव सैमण निवासी विनोद 23 मई को लापता हुआ था। उसे दो युवक घर से बुला कर ले गए थे। युवक जानकार बताए गए हैं। उन्हें परिवार के लोगों ने देखा भी है। वह उसे बुलाने आए युवकों को मंदिर में धोक लगवाने की बात कह कर निकला था। घर से जाने के करीब आधे घंटे बाद मां ने उसे फोन करके पूछा था, कहां है। इस पर उसने मंदिर में होने की बात कही थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


पहले शराब पिलाई, फिर हत्या की
सैमण निवासी अशोक ने बताया कि उसका छोटा भाई विनोद लापता हो गया था। बाद में पता लगा उसे गांव के ही कुछ युवक बुलाकर ले गए थे। उन्होंने पहले उसे शराब पिलाई। पुट्ठी सैमण की ओर जाने वाले रास्ते पर उन्होंने शराब पी। इसके बाद गांव में पूर्व सरपंच काला के खेत में ले जा कर विनोद की हत्या कर दी। यहां से शव ले जाकर मुंढाल में सड़क किनारे जेसीबी से खुदे गड्ढे में फेंक दिया। शरीर को आरे से कटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 बजे शिकायत दी, एक बजे आरोपी ने फोन पर बताई हत्या की वारदात
परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को भी विनोद घर नहीं आया तो रविवार सुबह नौ बजे थाने में शिकायत दी। इसके चार घंटे बाद ही फोन आ गया। गांव के ही युवक ने फोन करके शव मुंढाल में पड़ा होने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। अशोक ने बताया कि मुंढाल पहुंचे तो शव की पहचान विनोद के रूप में हुई। वहां विनोद का कटा सिर, दायां पैर व बायां हाथ ही मिला। उसकी आंखें, धड़ व अन्य अंग गायब हैं। उसका पायजामा भी दूर खेत में पड़ा मिला। उसका चेहरा बुरी तरह बिगाड़ा हुआ है।


हत्या का मामला सामने आया है। घर से लापता विनोद उर्फ मानू का शव मुंढाल से बरामद हुआ है। यह क्षतविक्षत हालत में है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर नवीन उर्फ दीपा, विकास उर्फ विक्की व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
एसआई मंजीत मोर, प्रभारी, महम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed