फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Commits Suicide due to compartment in 12th exam

दो बहनों के इकलौते भाई का शव मिला, 12वीं में आई थी कंपार्टमेंट...24 घंटे से लापता था

Thu, 06 Sep 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 06 Sep 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Boy Commits Suicide due to compartment in 12th exam
dead body - फोटो : demo pic
पठानकोट-जालंधर हाईवे के पास मोहटली रैंप से 100 मीटर की दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। वह बुधवार शाम से ही घर से लापता था। वीरवार सुबह छात्र की लाश मोहटली रैंप रेलवे ट्रैक पर मिली।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल कुलदीप चंद ने बताया कि सुबह 6 बजे रेलवे अधिकारियों ने सूचना दी कि मोहटली रैंप रेलवे फाटक से 100 मीटर आगे जम्मू-दिल्ली ट्रैक पर युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। वह मौके पर पहुंचे तो जांच करने पर पाया की मृतक अब्दुल सलीम (17) पुत्र कर्मो हुसैन वासी चुहड़पुर तहसील इंदौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


गांव चुहड़पुर के प्रधान मुकेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बुधवार शाम से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना इंदौरा में दर्ज करवाई गई थी। पूरी रात परिवार और गांव वाले उसकी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक दो बहनों का अकेला भाई था और 12वीं का छात्र था। शव को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव के लोगों ने बताया कि अब्दुल की एग्जाम में कंपार्टमेंट आई थी जिससे वह काफी परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed