फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy came from new zealand for brother marriage and found dead in hotel room at jalandhar

विदेश जाने के लिए घर से निकला था युवक, होटल में इस हाल में मिला शव

Sun, 12 Feb 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 12 Feb 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
boy came from new zealand for brother marriage and found dead in hotel room at jalandhar
जालंधर में होटल के कमरे में मिला युवक का शव
भाई की शादी के लिए न्यूजीलैंड से आया था युवक और वापिस जाने के लिए घर से निकला था कि होटल के एक कमरे में उसका शव पड़ा मिला। घटना पंजाब के जालंधर की है। बस स्टैंड के पास एक होटल के कमरे से 24 साल के युवक की संदिग्ध हालत लाश मिली। युवक की पहचान भोगपुर के पास गांव जमालपुर के संदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ गगनदीप सिंह घुम्मण ने बताया कि दोपहर में होटल वालों की कॉल आई कि 105 नंबर रूम से एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और छानबीन में पता चला कि युवक भोगपुर के गांव जमालपुर का रहने वाला संदीप है। युवक के परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे संदीप के ताया जगतार सिंह ने बताया कि संदीप न्यूज़ीलैंड में स्टडी करता था। वहां वह अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहता था। करीब ढाई साल बाद संदीप न्यूज़ीलैंड से उनके बेटे की शादी अटेंड करने के लिए आया था। शादी 30 दिसंबर की थी। उसकी 11 फरवरी को फ्लाइट थी। 8 तारीख को वह भोगपुर से दिल्ली के लिए निकला था। मगर किसी से मिलने के लिए जालंधर रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार होटल वालों का कहना है कि सुबह संदीप ने थोड़ा बहुत हल्का-फुल्का खाना खाया और कोल्ड ड्रिंक पी। दोपहर जब होटल रूम सर्विस ने दरवाज़ा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। इसके बाद सिक्योरिटी टीम ने डुप्लीकेट चाबी के साथ दरवाज़ा खोला। एसएचओ के मुताबिक, होटल के कर्मचारियों ने दरवाज़ा खोला तो देखा कि आसपास सामान बिखरा पड़ा था और संदीप की लाश बैड पर पेट के बल पड़ी थी। पुलिस ने संदीप के ताया के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed