गायब हो गई थी...लौटी तो कुछ ऐसा बोली, सुन सब सन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 दिन पहले अचानक लड़की गायब हो गई थी। जब पकड़ी गई तो उसने ऐसा सच बताया कि सुनकर सब सन्न रह गए। मामला मोहाली से सटे गांव बाकरपुर का है। 17 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सोहाना पुलिस ने लड़की को उसके प्रेमी संग गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास बरामद किया। शुक्रवार को पुलिस ने लड़की और लड़के को अदालत में पेश किया। अदालत में लड़की ने 164 बयान दर्ज करवाए।
लड़की ने अदालत को बताया कि वह अपनी मर्जी से लड़के संग गई थी। इसके बाद अदालत ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि लड़के को जेल भेज दिया।
ट्रैप लगाकर पुलिस ने दोनों को काबू किया
26 मई को गांव बाकरपुर से 17 वर्षीय लड़की अचानक गायब हो गई थी। लड़की के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। परंतु जब उसका कोई सुराग न लगा तो लड़की की मां ने सोहाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
उन्होंने कहा था कि लड़की को फेज-9 में रहने वाला 22 वर्षीय वरिंदर सिंह उर्फ बंटी शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया है। फिर पुलिस ने बंटी के यहां दबिश दी। परंतु पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा।
दोनों के मोबाइल फोन तक स्विच ऑफ आ रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बंटी लड़की को लेकर शहर आ रहा है। इसी बीच पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में लड़के और लड़की ने बताया कि वह यहां से भागने के बाद अमृतसर चले गए थे। काफी समय उन्होंने अमृतसर में व्यतीत किया। लड़की ने बताया कि वह अपने घर से बीस हजार और लड़का दस हजार रुपये लेकर निकला था।