फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bouncer shot dead outside temple in Panchkula

सफेद रंग की कार में आए नकाबपोश, दिनदहाड़े बाउंसर पर चलाईं 10 गोलियां

Tue, 09 May 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 09 May 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Bouncer shot dead outside temple in Panchkula
सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या
सकेतड़ी मंदिर से माथा टेककर लौट रहे बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत की सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे दो नकाबपोश युवकों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मीत को चार गोलियां लगीं। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे।
विज्ञापन


हत्या की वजह दो गुटों के बीच रंजिश मानी जा रही है। वहीं पुलिस ने मीत की मां के बयानों के आधार पर सोनू शाह, गगन और सुरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनसे मीत की पहले से रंजिश चल रही थी। मामले की छानबीन के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस मौके से मिले सबूतों के अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-26 और मोहाली में कुछ समय पहले बाउंसरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में एक गुट सोनू शाह और दूसरा गुट अमित शर्मा उर्फ मीत का था। इसके बाद से ही दोनों गुटों में तनातनी चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चंडीगढ़ और मोहाली में हो चुका था टकराव

Bouncer shot dead outside temple in Panchkula
सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या
मोहाली में हुई गोलीबारी के मामले में मीत पिछले माह ही जमानत पर आया था। वह हर सोमवार को मंदिर जाता था। सोमवार को करीब 12:30 बजे मीत मां रूपा के साथ मंदिर से लौट रहा था। उसकी मां करीब 20-25 कदम पीछे थीं। मंदिर से करीब 150 मीटर की दूरी पर खड़ी कार में जैसे ही अमित ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए आगे बढ़ा, उस पर एक के बाद गोलियां बरसने लगीं।

उसने बचने की कोशिश भी की, लेकिन गोलियां उसके शरीर में लगीं, जिस कारण वह गिर पड़ा। मां ने जैसे ही बेटे को इस हालत में देखा वह उससे लिपटकर रोने लगीं। इसी बीच आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने अमित को कार की पिछली सीट पर बिठाया, लेकिन कार का एक पहिया पंक्चर था, नतीजतन दूसरी कार से सकेतड़ी के ही एक युवक ने बाउंसर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस आधे घंटे की देरी से पहुंची। 

मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। घटना के पीछे दो गुटों के बीच आपसी रंजिश हो सकती है।
आरसी मिश्रा, पुलिस आयुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed