फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb scare at hotel in Chandigarh during preparations for Republic Day 2026 police conduct mock drill

चंडीगढ़ के होटल में बम: सूचना मिलते ही बम-डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम पहुंची, होटल को कराया खाली

Mon, 19 Jan 2026 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Jan 2026 05:53 PM IST
सार

होटल शिवालिक व्यू में बम होने की सूचना के बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गया और दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा। चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम व डॉग स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीमें भी मौके पर पहुंची और पूरे होटल को खाली करवाया गया।

विज्ञापन
Bomb scare at hotel in Chandigarh during preparations for Republic Day 2026 police conduct mock drill
चंडीगढ़ में पुलिस ने की मॉक ड्रिल। - फोटो : ANI

विस्तार

चंडीगढ़ के बीचों-बीच सेक्टर-17 स्थित होटल में बम होने की सूचना जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम में मिली तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। होटल शिवालिक व्यू में बम होने की सूचना के बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गया और दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा। चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम व डॉग स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीमें भी मौके पर पहुंची और पूरे होटल को खाली करवाया गया। इसके बाद पूरे होटल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। हालांकि बाद में पता चला कि पूरी कार्रवाई एक मॉक ड्रिल थी। 26 जनवरी को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है, इसलिए सर्तकता को परखने के लिए यह मॉक ड्रिल करवाई गई थी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन की अन्य इमरजेंसी सेवाओं की टीमों ने शहर की सुरक्षा स्थिति और आने वाले गणतंत्र दिवस-2026 समारोह को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में मॉक ड्रिल की। पुलिस अधिकारियों ने होटल स्टाफ व वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तू के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा तैयारियों की जांच के लिए सोमवार को शिवालिक व्यू होटल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान डमी बम मिलने की सूचना से कुछ देर के लिए मॉल और आसपास का क्षेत्र तनावपूर्ण हो गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस और आपात सेवाओं के बीच तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास के तहत होटल को खाली कर सुरक्षा घेरे में लिया गया। चंडीगढ़ पुलिस की एचआईटी टीम, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। क्विक रिस्पॉन्स टीम, पीसीआर, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और अन्य एजेंसियां मौके पर तैनात रहीं। पुलिस ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई केवल अभ्यास के तहत थी और शहरवासियों के लिए कोई खतरा नहीं था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed