फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bogus Alatment letter and 85 Million Swindle

फर्जी अलाटमेंट लेटर बनाकर ठगे 85 लाख

Tue, 09 Sep 2014 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 09 Sep 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
bogus Alatment letter and 85 Million Swindle

फर्जी री-अलॉटमेंट लेटर बनाकर सकेतड़ी निवासी एक व्यक्ति से 85 लाख रुपये ठग लिए गए। यह आरोप सेक्टर-6 निवासी चाचा-भतीजा पर है।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, दो कनाल की कोठी बेचने के लिए यह फर्जीवाड़ा किया गया और शिकायतकर्ता ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। ईओडब्ल्यू की जांच के बाद सेक्टर-5 थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।

सकेतड़ी निवासी सुखदेव सिंह ने शिकायत दी थी कि वर्ष 2003 में उसकी जमीन हुडा ने एक्वायर कर ली थी, जिसका मुआवजा गत वर्ष नवंबर में मिला। इस पैसे को वह प्रापर्टी में लगाना चाहते थे। लिहाजा, एक दोस्त के माध्यम से उसकी मुलाकात वरुण कोहली व उसके चाचा सुरेंद्र कोहली से हुई।
विज्ञापन


सुखदेव सिंह के मुताबिक, उक्त दोनाें ने सेक्टर-6 स्थित दो कनाल का घर बेचने की पेशकेश की। घर पसंद आया और सौदे की बात आगे बढ़ी। उसे बताया गया कि घर वरुण कोहली के नाम है और री-अलाटमेंट लेटर भी दिखाया गया। सौदा चार करोड़ 85 लाख रुपये में तय हो गया। छह दिसंबर 2013 को 85 लाख रुपये बयाना देकर उन्होंने एग्रीमेंट बनवाया, जिसके मुताबिक छह अगस्त 2014 को कोठी की रजिस्ट्री कराना तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण के नाम नहीं है कोठी
सुखदेव सिंह की शिकायत के मुताबिक, एग्रीमेंट होने के कुछ महीनों बाद पता चला कि कोठी वरुण के नाम नहीं है। जब हुडा में दस्तावेज चेक कराए तो पता चला कि कोठी सुरेंद्र कोहली के नाम है और वरुण कोहली को कभी री-अलॉट नहीं किया गया। इसके बाद उसने कोहली परिवार से पैसे वापस मांगे तो कुछ दिनों की मोहलत मांगी गई।


यह समय बीतने के बाद भी पैसे नहीं दिए गए। जून 2014 में कोहली परिवार ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि हुडा व पुलिस में उनके अच्छे संबंध हैं। कोई कुछ नहीं कर सकता। सुखदेव सिंह को पैसों के बदले धमकी मिली तो मामला पुलिस तक पहुंचा।

डीसीपी कार्यालय में दी शिकायत ईओडब्ल्यू में भेजी गई, जिस पर जांच के बाद वरुण कोहली व उसके चाचा सुरेंद्र कोहली के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed