फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body Trade Racket Busted in Ludhiana of Punjab, Prostitution

घर खर्च चलाने को मां-बेटे ने बेटियों से कराया ऐसा काम, सुनकर शर्म से झुक जाएंगी आंखें

Fri, 09 Nov 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 09 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Body Trade Racket Busted in Ludhiana of Punjab, Prostitution
युवक-युवती पकड़े गए - फोटो : demo photo

पति की मौत के बाद घर खर्च चलाने के लिए मां ने अपनी दो बेटियों से ऐसा काम कराया, सुनकर आपकी आंखें शर्म के मारे झुक जाएंगी। उसके इस कांड में बेटे ने भी पूरा साथ दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिल कर अपनी दो बेटियों से देह व्यापार का धंधा करवाना शुरू कर दिया। इसके अलावा वह बाहर से भी लड़कियों को बुलवाकर उनसे धंधा करवाती थी।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली तो अड्डे पर छापामारी की। वहां से अड्डा संचालिका के साथ साथ उसके बेटे और बेटियों के अलावा तीन लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ इमोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

पति की मौत, घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया था

Body Trade Racket Busted in Ludhiana of Punjab, Prostitution
sex racket

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद घर का खर्च काफी मुश्किल हो गया था तो उसने अपने बेटे के साथ मिल कर अपनी बेटियों से और बाहरी राज्यों से लड़कियों को काम का झांसा दे उनसे देह व्यापार का धंधा करवाना शुरू कर दिया।

आरोपी को इसके लिए मोटी कमीशन भी मिलती थी। जब पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो आरोपी महिला के अड्डे पर छापामारी की, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी महिला अड्डा संचालिका से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह कहां कहां से लड़कियों को बुलवाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed