छात्र गुटों में जमकर चले चाकू, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोहंड के बस स्टैंड के पास गुढा से पानीपत की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में सीट को लेकर कॉलेज छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें कुछ छात्रों ने चाकू निकालकर दूसरे छात्रों पर अचानक हमला कर दिया।
इसमें एक गुट के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल छात्रों को घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
सोमवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस में हर रोज की तरह छात्र पढ़ने के लिए पानीपत कॉलेज जा रहे थे, तो जैसे ही बस कोहंड अड्डे पर रुकी तो गुढा के कुछ छात्र बस में चढ़ गए और बस में पहले से सवार छात्रों के साथ सीट को लेकर झगड़ा हो गया।
दो छात्र गंभीर रूप से घायल
झगड़े में दूसरे गुट के छात्रों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। चाकू लगने से एक गुट के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए झगड़े से बस यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोगों ने दोनों छात्रों को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
घायल छात्र दीपक व रवि ने बताया कि वे गांव डिडवाड़ा से पानीपत जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़े थे। जब वे कोहंड बस अड्डे पर पहुंचे तो कुछ छात्रों का बस की सीट को लेकर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दूसरे गुट के छात्रों ने चाकुओं से उन पर हमला कर दिया।
इसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस थाना प्रभारी योगेश कटारिया ने बताया कि कोहंड बस अड्डे के पास छात्रों में आपसी झगड़े की सूचना उन्हें मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। झगडे़ में दो छात्र घायल हुए हैं। छात्रों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।