{"_id":"57bab4414f1c1bc21fd4f0f2","slug":"blast-in-malerkotla-paper-mil-two-people-died-on-spot-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेरकोटला में धमाका, दो लोगों की मौत, दर्जनों पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालेरकोटला में धमाका, दो लोगों की मौत, दर्जनों पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(पंजाब)
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला में पेपर मिल में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मालेरकोटला से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक मिल में धमाका होने से जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों गंभीर घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि भगदड़ मच गई।
खबर मिलते ही मिल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर मालेरकोटला में बनी पेपर मिल में बॉयलर फट गया।
धमाका इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही वहां काम कर रहे 22 मजदूर झुलस गए। धमाके की आवाज सुनते ही लोग दौड़े आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।