फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blackmailing business in the name of massage

इनके हुस्न के जाल में फंसकर हुए कई तबाह, देखिए कैसे चलता था मसाज के नाम पर ये कारोबार

Wed, 29 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 29 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing business in the name of massage
- फोटो : Demo Pic
केस और इज्जत बचाने का डर दिखा कर पैसे ऐंठने के एक कारोबार का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबको हैरान कर‌ दिया है। हुस्न के जाल में फंसा कर ऐसा खेल हो रहा था, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। हुस्न के जाल का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसमें ए‌‌क गिरोह पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है।  जो पहले मोटी मछलियों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनसे पैसे ऐंठा करता था।
विज्ञापन


रोहतक के टिटौली के कुछ युवकों ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके मुताबिक इस गिरोह की लड़कियां पहले तो युवाओं को अपने जाल में फंसाती थीं, फिर मसाज के बहाने होटल बुलाती थीं। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरु होता था। 
विज्ञापन


टिटौली के रहने वाले पहन ने पुलिस में शिकायत दी है कि इसी साल फरवरी में दो महिलाओं ले एमडीयू गेट पर बुलाया। जहां महिलाओं ने उसे कहा कि शिकायत के मुताबिक उन्हें भूख लग रही है और वह होटल में खाना खाएंगी। यहां जाते ही महिलाओं ने कहा कि वह मसाज करती है। जिसके बाद महिलाएं पवन को कमरे में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने कमरे में ले जाते ही उसे कहा कि यदि उसने दस लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा देगी। यहीं नहीं कमरे में ही पवन से 25 हजार रुपये और सोने की चेन भी ले ली थी। 

दो गिरफ्तार, बा‌कि फरार

Blackmailing business in the name of massage
टिटौली निवासी पवन कुमार ने कारौर निवासी सुमन उर्फ सोनिया, दिल्ली निवासी गुंजन, मोहित, भाली निवासी विकास, दिल्ली निवासी नितिश बूरा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सीआइए-वन प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि इस गिरोह में से पूनम और मोहित को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं बाकि आरोपी फरार चल रहे हैं।

सीआइए-वन के एसआइ राजेंद्र के मुताबिक पूछताछ में पूनम और मोहित ने पुलिस को बताया कि उनके गिरोह के कई लोग अभी फरार है। इसलिए जब उनकी गिरफ्तारी होगी तो वह पूरा खुलासा करेंगे।

सीआइए-वन को गिरोह को चलाने वाले मास्टरमाइंड की तलाश है। दरअसल, मास्टरमाइंड डीघल का रहने वाला बताया गया है। उसे इस मुकदमे में नामजद नहीं कराया गया है। इसलिए पुलिस आरोपियों के बयानों के आधार पर डीघल निवासी को आरोपी बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed