फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blackmail and extortion for allegation of false rape

'कपड़े उतारो, नहीं तो तुम्हें बदनाम कर दूंगी'

Sun, 11 Jan 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब) Updated Sun, 11 Jan 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
blackmail and extortion for allegation of false rape

अंजान लोगों को पहले तो घर बुलाना, फिर कपड़े उतारने की धमकी देना और कपड़े उतारते ही अश्लील फोटो खींच उन्हें ब्लैकमेल करना ही दोनों महिलाओं का काम था। गिरोह में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने इस गिरोह को बेनकाब करते हुए छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलाचौर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस मामले में एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले नवांशहर सिटी पुलिस ने भी इसी तरह के एक अन्य गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बलाचौर थाने में तैनात एएसआई पुरषोतम लाल ने बताया कि काठगढ़ निवासी मलकीयत सिंह ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 महिलाओं सहित 6 के खिलाफ केस

blackmail and extortion for allegation of false rape

इसके बाद वह जानकार महिला के कहने पर बलाचौर पहुंच गया तथा वहां से वह महिला दूसरी महिला के घर पर उसे ले गई। जैसे ही उसने बैडरुम में खिड़कियों के नाप लेने शुरु किए, तो उन महिलाओं ने उसे धमकाना शुरु कर दिया।

मलकीयत के अनुसार महिलाओं ने उसे कहा कि अगर उसने अपने कपड़े नहीं उतारे तो वे शोर मचाकर उसे बदनाम करेंगी तथा पुलिस के पास शिकायत करेंगी। इसी दौरान वहां पर तीन लोग और कमरे में आ गए, जिसमें से एक खुद को सीआईडी का कर्मचारी बता रहा था तथा इन लोगों ने उसे धमकाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

इसी दौरान एक और महिला वहां पर आई गई। इन लोगों ने उसे कहा कि अगर वह (मलकीयत) खुद को बचाना चाहता है, तो 2 लाख रुपये उन्हें दे। आरोपियों ने उस दौरान उससे 18 हजार रुपये ले लिए तथा बाकी के पैसे बाद में देने को कहा।

मलकीयत ने बताया कि कुछ दिन तो वह चुप रहा, लेकिन नवांशहर थाने में इसी तरह के मामले के सामने आने के बाद उसे हौसला हुआ तथा उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने इस मामले तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed