फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Tejender Bagga Murder in Karnal

करनाल में भाजपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान भी थे

Tue, 23 Oct 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीलोखेड़ी (करनाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीलोखेड़ी (करनाल) Updated Tue, 23 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Tejender Bagga Murder in Karnal
firing
स्कूटी से सामान लेने जा रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष व ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान तेजेंद्र बग्गा (38) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। भरे बाजार हुई वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, तेजेंद्र बग्गा की गोल मार्केट के पीछे ज्वेलरी की दुकान है। शाम करीब छह बजे वह स्कूटी से बाजार में सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनका पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवक आए और फायरिंग कर दी। दो गोलियां बग्गा की जांघों के बीच में लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन


बदमाशों के भागने के बाद लोगों ने गंभीर रूप से घायल बग्गा को मेडिकल कॉलेज करनाल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बग्गा के दो बच्चे और पत्नी हैं। भाजपा नेता की हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी बलजिंद्र सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी सुरेंद्र भौरिया ने घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल टीम ने नमूने लिए। एसपी ने बताया कि हत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed