{"_id":"41a16ca20d59563b24a81e84fbda29ca","slug":"bjp-leader-satyapal-jain-iphone-5-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या हुआ भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ्ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए क्या हुआ भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ्ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरों और क्रिमनलों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ढ़ीली कानून व्यवस्था से इनका हौसला बढ़ता ही जा रहा रहा है।
विज्ञापन
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि भारी पुलिस सुरक्षा के बावजूद भाजपा के सीनियर नेता का फोन उनके पॉकेट से किसी ने निकाल लिया।
पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानूनी और चुनाव आयोग समिति के राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन का मोबाइल फोन सेक्टर 33 स्थित पार्टी ऑफिस कमलम से चोरी हो गया।
यह घटना बुधवार शाम साढ़े 4 बजे घटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ पार्टी ऑफिस आए थे।
कार्यक्रम के बाद जैन पूर्व अध्यक्ष गडकरी को बाहर तक छोड़ने आ रहे थे। इसी दौरान भीड-भाड़ में किसी ने उनका छह महीने पहले खरीदा गया Iphone-5 पॉकेट से निकाल लिया।
विज्ञापन
बकौल जैन उनका सारा डाटा और आवश्यक चीजें फोन में थी। उल्लेखनीय है कि पार्टी कार्यक्रम के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। इसके बावजूद पॉकेटमारों ने अपना काम कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन