{"_id":"57d9409f4f1c1bbf24d47c1a","slug":"bjp-leader-murder-in-sonipat-firing-by-scoundrals-in-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेत जाने के लिए निकला था BJP नेता, बदमाशों ने गोलियों से भून डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत जाने के लिए निकला था BJP नेता, बदमाशों ने गोलियों से भून डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत जिले में भाजपा नेता का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से खेत जाने के लिए निकले भाजपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां से भून डाला। घटना हरियाणा की सोनीपत की है। जिले के पांची जाटान गांव में बुधवार सुबह बदमाशों ने भाजपा के राजपुर मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब सुबह करीब छह बजे वह अपनी बाइक पर खेत जाने के लिए निकला था। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस शव के पास पड़े हैं, उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान भाजपा राजपुर मंडल के उपाध्यक्ष कुलदीप के रूप में हुई।

खेताबाड़ी करता था, गाय-भैंस का व्यापारी भी था
सोनीपत जिले में भाजपा नेता का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, कुलदीप खेतीबाड़ी व गाय-भैंस का व्यापारी था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब वह मोटरसाइकिल पर खेत के लिए निकला था तो कुछ बदमाशों ने गोलियां मार दी। कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद कुलदीप के परिजन बुरी तरह सहमे हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की गंभीरता के साथ जांच में शुरू कर दी है।
डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस घटनास्थल से बरामद किए हैं। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एसआईटी, सीआईए सहित तीन टीमों को गठन कर दिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।