फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bjp Leader Arrest due to Misbehave with Congress Leader

होशियारपुरः महिला कांग्रेस नेता के घर में घुस अश्लील हरकत करने पर भाजपा का प्रदेश सचिव गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2020 11:05 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 Apr 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Bjp Leader Arrest due to Misbehave with Congress Leader
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब में होशियारपुर जिले के एक गांव में महिला कांग्रेस नेता से बदसलूकी करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर की पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सचिव समेत गांव के 10 लोगों को नामजद कर किसान मोर्चा प्रदेश सचिव सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को होशियारपुर की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। सोमवार को उन्हें फिर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने पुलिस को मंगलवार तक कुछ कागजात पेश करने को कहा और आरोपियों को वापस जेल भेज दिया। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव महिला कांग्रेस नेता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से भेजा राशन गांव में बांटा जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सचिव सतीश बावा और बीजेपी नेता संदीप संधू ने साथियों समेत बिना किसी कारण उसके घर के आगे आकर अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके घर आकर अश्लील हरकत की। इसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के बाहर बावा ने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में कुछ लोग जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की बजाय घटिया राजनीति कर रहे हैं। बावा का कहना था कि सियासी शह के कारण ही उस पर नाजायज पर्चा किया गया है।

घटिया राजनीति कर रही कांग्रेस: सूद

इस मामले में पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कांग्रेस इस मुश्किल समय में भी घटिया राजनीति कर रही है। जो लोग जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा कर रहे हैं, उन्हीं पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है।

झूठे केस सहन नहीं किए जाएंगे: शर्मा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस संबंध में पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता को पत्र लिख मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सियासी रंजिश में यह केस दर्ज किया गया है, इसे तुरंत वापस लिया जाए। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर थोपे गए झूठे केसों को कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed