फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Billu baba rape to women by drinking opium in tea

बड़ा खुलासाः इस तरह महिलाओं के साथ वारदात को अंजाम देता था बिल्लू बाबा, फिर करता था ब्लैकमेल

Fri, 27 Jul 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा) Updated Fri, 27 Jul 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
 Billu baba rape to women by drinking opium in tea
सांकेतिक तस्वीर
टोहाना के बाबा बालकनाथ मंदिर का बाबा अमरपुरी उर्फ बिल्लू अफीम का भी आदी था। वह महिलाओं को भी इलाज के बहाने पहले चाय में अफीम मिलाकर देता था। जब महिलाओं को नशा हो जाता था तो बाबा उनसे जबरन दुष्कर्म करता और उनकी वीडियो बनाने के बाद उनको ब्लैकमेल करता था। यह खुलासा बाबा के दो दिन के रिमांड में हुआ है। पुलिस ने बाबा की निशानदेही पर टोहाना के श्मशान घाट में एक लिफाफे में बंद 7 ग्राम अफीम व पिस्तौल का लाइसेंस बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


बाबा के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत और केस दर्ज कर लिया है।
रिमांड अवधि के दौरान पहले बाबा अफीम न पकड़ी जाए, इसके लिए वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस बाबा की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद करना चाहती थी। इस पर बाबा ने पुलिस को बताया था कि उसकी लाइसेंसी पिस्तौल मलोट में है। जब पुलिस उसे लाइसेंसी पिस्तौल मलोट से बरामद करने के लिए अपने साथ पंजाब लेकर जा रही थी तो उसने बताया कि वह इस बारे में झूठ बोल रहा है। रिमांड में बाबा ने बताया कि वह अफीम का आदी है। जब कोई महिला उसके पास ओपरी पराई का इलाज करवाने आती थी तो वह पूजा के बहाने श्मशान घाट में जाता था। यहां पर उसने अफीम छिपा रखी थी। 
विज्ञापन

      
संबंध बनाने से पहले करता था अफीम का सेवन    
 
बाबा ने बताया कि श्मशान घाट में जाकर वह पहले अफीम का सेवन करता था। इसके बाद वह कुछ अफीम अपने साथ लेकर वापस मंदिर आ जाता था। मंदिर में पूजा के बहाने वह महिलाओं को चाय में अफीम मिलाकर दे देता था। महिलाओं को अफीम का नशा होने पर वह उनको अकेले में ओपरी पराई दूर करने के लिए अपने कमरे में ले जाता था। यहां पर वह महिलाओं से दुष्कर्म करके उनकी वीडियो बनाता था और बाद में उनको ब्लैकमेल करता था।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अफीम न पकड़ी जाए, इसलिए कर रहा था गुमराह      
रिमांड के दौरान बाबा ने बताया कि उसने 15 दिन पहले ही श्मशान घाट में अफीम छिपाई थी। अफीम के साथ ही उसकी पिस्तौल का लाइसेंस रखा हुआ था। अगर वह पुलिस को लाइसेंस के बारे में बता देता तो उसकी अफीम भी पकड़ी जाती और उस पर एक और केस हो जाता। इसलिए उसने पुलिस को गुमराह किया।    


पुलिस ने बरामद की 7 ग्राम अफीम      
डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा ने बताया कि टोहाना पुलिस ने बाबा की निशानदेही पर टोहाना के श्मशान घाट में एक पॉलीथिन के लिफाफे में पड़ी 7 ग्राम अफीम व उसके पिस्तौल का लाइसेंस बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत और केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed