{"_id":"628a8f79273c6a3bf2257fb4","slug":"bike-rider-absconded-by-keeping-dead-body-of-young-man-under-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: पेड़ के नीचे युवक का शव रखकर बाइक सवार भागे, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: पेड़ के नीचे युवक का शव रखकर बाइक सवार भागे, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 23 May 2022 01:07 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 23 May 2022 01:07 AM IST
सार
दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बबलदीप सिंह को बीच में बिठाकर लाए और दोनों युवक बबलदीप सिंह को वृक्ष नीचे लिटाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी और मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोनियाना मंडी जैतो बाइपास के नजदीक दो मोटरसाइकिल सवार युवक भारती स्कूल के पीछे वृक्ष के नीचे एक युवक का शव रखकर फरार हो गए। उक्त पूरी घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना नेहियांवाला पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान बबलदीप सिंह (21) निवासी गांव बलाहड विंझू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को राहगीरों ने गोनियाना मंडी जैतो बाइपास के नजदीक स्थित भारती स्कूल के पीछे पेड़ के नीचे एक युवक का शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना नेहियांवाला के एसएचओ वरूण कुमार पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टरों ने युवक बबलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर वरूण ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो पता चला कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बबलदीप सिंह को बीच में बिठाकर लाए और दोनों युवक बबलदीप सिंह को वृक्ष नीचे लिटाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक युवक के पिता जसकरण सिंह ने कहा कि जब तक उसके बेटे के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तब तक वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। उनको संदेह है कि जो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे वह नशा तस्कर लग रहे है।