फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bike loot in mohali

पिस्तौल दिखाकर बाइक लूटी, पुलिस ने पीछा किया तो बाइक छोड़कर भागे

Fri, 19 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 19 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
bike loot in mohali
पिस्तौल दिखाकर बाइक लूटी - फोटो : Demo Pic
मोहाली के फेज-सात स्थित रिहायशी इलाके में वीरवार सुबह फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल के बल पर दो युवक बाइक लूट कर फरार हो गए। लेकिन जैसे ही आरोपी बाइक पर सवार होकर आगे बढ़े तो वहां पर पुलिस ने नाका लगा रखा था। इसे देखकर आरोपी डर गए। साथ ही बाइक मोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बाइक थाने ले आई है। वहां बाइक मालिकों को सौंप दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में शिकायत पुलिस को गांव सिल्लबत्ता निवासी गुरप्रीत सिंह ने दी थी।
विज्ञापन


ऐसे दिया लूट की वारदात को अंजाम
पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे फेज-7 स्थित डॉ. चावला के घर वेल्डिंग का काम करने आए थे। उसके साथ परमिंदर सिंह भी था। बाइक खड़ी करके परमिंदर घर के अंदर चला गया, जबकि वह बाइक को छाया में खड़ी करने लगा। तभी दो युवक पैदल ही उसके पास पहुंचे और पिस्तौल लगा दी। इसके बाद बाइक लूटकर वह भाग गए।
विज्ञापन


लुटेरे बोले-बाइक की चाबी दे दे, वरना गोली मार देंगे
गुरप्रीत ने बताया कि लुटेरे जैसे ही उसके पास पहुंचे तो उनमें से एक ने पिस्तौल उसके लगा दी। साथ ही कहा कि चाबी दे दे वरना वह उसे गोली मार देगा। डर के मारे उसने बाइक की चाबी उनके हवाले कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिखते थे लूटेरे

bike loot in mohali
पिस्तौल दिखाकर बाइक लूटी - फोटो : Demo Pic

पुलिस के कंट्रोल रूम में भी नहीं लग पाया नंबर
पीड़ित गुरप्रीत ने बताया कि उनकी सीटी डीलक्स बाइक थी। जिसे आरोपी लेकर गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया। साथ ही पुलिस के सौ नंबर हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिल रहा था। इस कारण समय पर पुलिस को सूचना नहीं दे सके।

ऐसे दिखते थे लुटेरे
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि आरोपी दो थे। इनमें से एक सरदार था। इनमें से एक ने लाल शर्ट और कॉला पटका बांध रखा था। जबकि दूसरे ने सफेद रुमाल सिर पर बांध रखा था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

हफ्ते में दूसरी वारदात
इससे पहले फेज-7 में इसी तरह गन प्वाइंट पर लूट हुई है। इससे पहले सेक्टर-70 में वकील के घर से रविवार को वेरना गाड़ी सवार युवक स्कॉर्पियो ले गए थ। इसके बाद कार हरियाणा से बरामद हुई थी। इसी तरह मटौर थाने के बिल्कुल सामने मार्केट में जिम के बाहर से एक युवक को कार समेत अगवा कर लिया गया था। उस दौरान आरोपी युवक को बडाली एरिया में फेंक गए थे। जबकि उसकी कार लेकर फरार हो गए थे। इसके अलावा सेक्टर-70 मटौर से भी इसी तरह कार लूटी गई थी। इस दौरान लड़कियां घायल हो गईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed