फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big road accident on night at the jindal bridge in hisar

हरियाणा के हिसार में फुटपाथ में सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 5 की मौत, कई घायल

Wed, 21 Nov 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Wed, 21 Nov 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
big road accident on night at the jindal bridge in hisar
हिसार में बड़ा हादसा

हरियाणा के हिसार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बेकाबू कार कुचलती चली गई। घटना बुधवार तड़के की है। हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। एक व्यक्ति गंभीर है जबकि 6 से अधिक घायल हैं। हादसा हिसार के जिंदल पुल पर हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब तीन लोग करनाल नंबर की गाड़ी में दिल्ली की तरफ जा रहे थे । पुल पर मरम्मत का काम चालू होने की वजह से एक तरफ की सड़क बंद थी। इस वजह से पुल पर वन वे ट्राफिक किया गया था। 

विज्ञापन


गाड़ी के आगे अचानक से तारकोल के ड्रम व मिक्सिंग मशीन आने से ड्राइवर ने सन्तुलन खो दिया, जिससे गाड़ी पुल के फुटपाथ पर सो रहे मजूदरों को कुचलती हुई सामने से आ रही आई 20 से जा टकराई । जोरदार टक्कर से आई 20 गाड़ी पुल से 50 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद गाड़ी में सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


जब जिंदल फैक्ट्री के कर्मचारियों ने चीख-पुकार सुनी तो एक गाड़ी को पुल से नीचे गिरा हुआ पाया उसके बाद उन्होंने पुलिस व एम्बुलेंस को फोन करके सूचना दी । पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे। आई 20 का ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल है। मौके पर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी रमेश कुमार व सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे हुए। मृतकों में 2 मजदूर व एक आई 20 सवार शामिल है । कई लोग गम्भीर रूप से घायल है, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed