फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big road accident near kaithal, three killed, 30 injured

हरियाणा में छात्रों से भरी टूरिस्ट बस घग्गर में गिरी

Tue, 24 Jun 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jun 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
big road accident near kaithal, three killed, 30 injured

पटियाला से रोहतक जा रही एक टूरिस्ट बस मंगलवार शाम अनियंत्रित होकर कैथल-पटियाला मार्ग स्थित गांव टटियाणा के पास घग्गर नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। दो को पीजीआई, चंडीगढ़ भी भेजा गया है। शेष घायलों का इलाज महावीर दल अस्पताल चीका और सरकारी अस्पताल गुहला में चल रहा है। मृतका की पहचान बरनाला के गांव जनूड़ के संदीप कौर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बस में करीब 66 लोग सवार थे

big road accident near kaithal, three killed, 30 injured

जानकारी के अनुसार पटियाला की एक टूरिस्ट बस मंगलवार शाम करीब पांच बजे रोहतक के लिए चली थी। बस में पटियाला, नाभा, लुधियाना सहित पंजाब के विभिन्न शहरों व गांवों के करीब 66 लोग सवार थे।

महावीर दल अस्पताल में दाखिल घायल वरिंद्र सिंह के अनुसार बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। घग्गर नदी के पुल पर बने स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही बस उछली और पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई घग्गर में जा गिरी।

बस के गिरते ही चीखें मच गईं। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान घग्गर की तरफ दौड़ पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मदद के लिए चीका शहर से भी सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे लड़के लड़कियों को बाहर निकालकर अस्पताल  पहुंचाया। घायलों में पटियाला निवासी वीरेंद्र, लुधियाना रंजन, चंडीगढ़ मनप्रीत सहित अन्य शामिल है।

नोएडा की कंपनी में काम करते थे छात्र

big road accident near kaithal, three killed, 30 injured

पंजाब के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थी नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे तथा बुधवार को सवेरे रोहतक में होने वाली कंपनी की मीटिंग में हिस्सा लेने के लए रोहतक जा रहे थे।

गुहला अस्पताल से 35 घायलाें को पटियाला, चंडीगढ़ एवं कैथल के लिए रैफर किया जा चुका था। जबकि शेष गुहला के अस्पतालों में दाखिल हैं। पुलिस प्रशासन घायलों की मदद में जुटा हुआ था तथा डीसी एवं एसपी मामले पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन

जेसीबी ने बचाईं कई छात्रों की जान

big road accident near kaithal, three killed, 30 injured

घग्गर नदी के बन रहे दूसरे पुल के काम में लगी जेसीबी कई लोगों की जान बचाने का साधन बन गई। जिस समय बस पुल की रेलिंग तोड़कर घग्गर में गिरी, उक्त जेसीबी उस वक्त घग्गर के भीतर खड़ी थी। बस  के नीचे गिरते ही बस में चीख मच गया और बस के एक तरफ से बुरी तरह पिचक जाने के कारण बीच में सवार लड़के लड़कियां वहीं दबकर रह गए।

जेसीबी ड्राइवर ने तत्काल जेसीबी को बस की तरफ लाकर उसे ड्राइवर साइड से ऊपर उठा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों को रास्ता मिल गया और उन्होंने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

हादसे की खबर पाकर डीसी कैथल, एसपी कैथल, एसडीएम समाना, डीएसपी गुहला, हरियाणा व पंजाब दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारियों सहित बहुत सारा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया तथा घायलों का हाल चाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed