उठा पर्दाः बुजुर्ग दंपती की हत्या कर घर से ले गए थे सोना और रुपये, उसी से कूलर-फ्रिज खरीदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले फरीदकोट की टीचर कालोनी में बुजुर्ग दंपती की घर में आग लगने से मौत हो गई थी। घटना को एक हादसा समझा जा रहा था। हालातों को देखते हुए और मृतक बुजुर्ग सुरजीत सिंह के बेटे के आशंका के चलते पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।
वहीं फोरेंसिक लैब का सहारा लेकर भी इस मामले को बारीकी से जांचा जा रहा था। महज 48 घंटे में ही इस हादसे पर से पर्दा उठाते हुए दोहरे कत्ल के इस मामले को हल कर लिया गया और इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी राजबचन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहली नजर में घटना को हादसा माना जा रहा था। मामले की जांच कर रहे डीएसपी गुरप्रीत सिंह और थाना मुखी राजवीर सिंह की ओर से घर के हालात देखने पर इससे हादसा न मान कर कोई वारदात के रूप में तफ्तीश शुरू की गई। इस मामले में फोरेंसिक टीम की भी सहायता ली गई।
कमरे में पड़ी शराब की बोतल से फिंगर प्रिंट जुटाए गए। तकनीकी ढंग से इस मामले के रहस्य से पर्दा उठा। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गया। आरोपियों की पहचान टीचर कालोनी निवासी मनदीप सिंह रौबी और मनप्रीत सिंह पिंटू के रूप में हुई।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों घर में लगे नलके से पानी भरने के बहाने पहले रेकी की गई और वारदात के दिन घर के पिछले दरवाजे से दाखिल हुए और घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा घर की महिला सदस्य बलदेव कौर ने खोला। दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने उसे दबोच कर उसका गला घोट दिया। बाद में उसके पति सुरजीत सिंह की भी कपड़े से गला घोंट कर हत्या कर दी।
घर मे पड़े 60000 रुपये समेत पौने दो तोला सोना और एक मोबाइल उठा लिया। आरोपियों ने वही बैठ कर शराब पी ओर उसके बाद वारदात को हादसा देने के लिए बुजुर्ग दंपति पर बेड के गद्दे रख कर आग लगा दी, जिसमें दोनो के शव जल गए और दोनों आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने दोनो को काबू कर उनके कब्जे से 10000 रुपये ओर मोबाइल बरामद कर लिया गया है और घटना के वक्त इस्तेमाल बाइक भी कब्जे में ले ली है। इसके अलावा घर से उठाई नकदी से खरीदा गया नया कूलर व फ्रिज भी बरामद किया गया है।