फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big accident in Muktsar Punjab, 2 death

तेज रफ्तार ट्रक ने दो को कुचला, बॉडी को 400 मीटर घसीटता रहा

Mon, 05 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Mon, 05 Jun 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Big accident in Muktsar Punjab, 2 death
तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो युवकाें की मौत
अबोहर रोड बाईपास के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर तौर से घायल हो गया। रात करीब 12 बजे मंडेर बस्ती में कुछ दिन से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद तीनों अपने घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को बुरी तरह से कुचल दिया। साथ ही ट्रक चालक मंगल सिंह ने एक युवक की मोटरसाइकिल को भी कुचल दिया। युवक ने मुश्किल से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक इन मोटरसाइकिल सवारों को करीब चार सौ मीटर तक घसीटकर ले गया। हादसे में रघुबीर सिंह (35) निवासी वैरणी शनौड़ जिला फिरोजाबाद (यूपी) और शाम किशोर उर्फ शामू (26) निवासी प्रो. कॉलोनी, शिमरा माई, जिला कन्नौज (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक महिंद्र सिंह उर्फ मंगली निवासी अबोहर रोड गंभीर घायल हो गया। उसे पहले मुक्तसर और बाद में मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी मृतक युवक अबोहर रोड पर ही कॉलोनी में ही रह रहे थे और मजदूरी करते थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद घरों को लौट रहे थे तीनों

Big accident in Muktsar Punjab, 2 death
तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो युवकाें की मौत - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की गिरफ्तारी होने तक संस्कार न करने पर अड़े परिजन
थाना सिटी प्रभारी नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत वहां पहुंचे, लेकिन स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि मृतकों के परिजनों व साथियों ने शवों को यह कहकर उठाने से मना कर दिया कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे।

आखिर पुलिस ने ट्रक चालक के पिता बूटा सिंह को गिरफ्तार कर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। सुबह करीब तीन बजे पुलिस अधिकारियों की ओर से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिए जाने पर शव उठाए गए। परिजन इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

मोटरसाइकिल सवार घायल 
मलोट के गांव आलमवाला में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed