{"_id":"6d18dc934b02fca74f536ed968632b05","slug":"bibi-jagir-kaur-injured-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री बीबी जागीर कौर हादसे में घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री बीबी जागीर कौर हादसे में घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व अकाली मंत्री एवं एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर शनिवार शाम भादसों रोड पर एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। उन्हें तुरंत पटियाला के कोलंबिया एशिया अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। देर शाम जागीर कौर अस्पताल से छुट्टी लेकर जा चुकी थीं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकाली प्रत्याशी भगवान दास जुनेजा के हक में चुनाव प्रचार करने के लिए बीबी जागीर कौर पटियाला अपनी इनोवा गाड़ी में आई थीं। शाम करीब चार बजे भादसों रोड पर गांव सिद्धूवाल के पास उनकी इनोवा की वेंटो कार से टक्कर हो गई। जिसमें बीबी जागीर कौर घायल हो गईं।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत पटियाला के कोलंबिया एशिया अस्पताल में दाखिल कराया गया। कोलंबिया एशिया अस्पताल के डॉक्टर एवं जीएम डॉ. आशीष चंद्रा ने बताया कि बीबी जागीर कौर करीब साढ़े चार बजे अस्पताल आई थीं। उन्हें शरीर पर कुछ खरोंचें आई थीं। जो भी टेस्ट किए गए, उनकी रिपोर्ट नार्मल रहीं।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें 24 घंटे के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रहने को कहा गया था, लेकिन वह छुट्टी लेकर चली गईं। डीएसपी सिटी टू गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मामले में सिर्फ गाड़ियों का नुकसान हुआ है, जानी कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसलिए पर्चा दर्ज नहीं किया गया है। बीबी जागीर कौर ठीक हैं।