फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhiwani Triple Murder Secrets Revealed in Police Enquiry

ट्रिपल मर्डर: कटर मशीन से किए गए थे महिला और दोनों बच्चों के शवों के टुकड़े, 5 बड़े खुलासे

Tue, 29 Jan 2019 03:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani Triple Murder Secrets Revealed in Police Enquiry
महिला और दोनों बच्चों के शवों के टुकड़े
अवैध संबंधों को छिपाने के लिए असम की महिला और उसकी दो बच्चियों की हत्या करने के आरोपी कबाड़ी राजेश ने हत्या करने के अलावा कटर मशीन से भी टुकड़े किए थे। जांच में सामने आया कि शवों के टुकड़े करने के बाद उन पर तेल भी लगाया गया ताकि शव के टुकड़ों को कुत्ते नोंच डालें। एफएसएल टीम ने सोमवार सुबह कबाड़ी के गोदाम वाले प्लॉट में पहुंचकर जांच पड़ताल की और दीवारों पर लगे खून के निशान, कपड़े आदि बरामद कर सैंपल लिए। सीआईए टीम ने करीब साढ़े चार सौ गज के प्लॉट को जेसीबी से तीन से चार फुट तक खुदवा दिया गया, लेकिन अभी तक सिर बरामद नहीं हुए। पुलिस ने खुदाई में खून से सने कपड़े और टाट बरामद की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर को खरक कलां गांव में सड़क किनारे ड्रम में दो बच्चियों और एक महिला का शव मिला था। शवों के छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए थे। इस ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए पुलिस मध्यप्रदेश, असम तक पहुंची। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने रविवार को खुलासा करते हुए बताया कि नया बाजार वासी कबाड़ी राजेश ने अवैध संबंध छुपाने और महिला द्वारा खर्च मांगने और बड़ी लड़की का आधार कार्ड बनवाने की मांग करने पर उनकी दाव से हत्या कर दी थी। इस वारदात में उसके साझीदार पूनम उर्फ फौजी और कारिंदा एमपी वासी मक्खन भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी मक्खन और पूनम फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में मक्खन ने बताया कि बावड़ी गेट स्थित गोदाम में हत्या की गई और वहीं पर सिर एक कट्टे में डालकर दबाए गए हैं। वहीं पूरे प्लॉट की खुदाई के बाद भी शव नहीं मिलने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी राजेश ने यहां एक बार दबाने के बाद निकाल लिए और सिरों को कहीं और दबाया या फेंका गया है। इसी मामले में सोमवार को एफएसएफ की टीम बावड़ी गेट स्थित प्लॉट में पहुंची। यहां बने तीन कमरों में से बीच वाले कमरे, जिसमें हत्या की गई थी। वहां दीवारों से खून के निशान लिए। इसके अलावा वहां रखे तख्त से भी खून के सैंपल लिए। वहां से कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यहां से एक कटर मशीन बरामद की। इससे भी सैंपल लिए गए। इसे सबूत मिटाने के लिए धोया हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि इससे भी टुकड़े किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश से थे अवैध संबंध तो पति ने भी छोड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि असम की मृतक महिला अपनी बेटी और पति के साथ भिवानी में मजदूरी करने आई थी। मृतका का पति चालक है। महिला करीब डेढ़ साल पहले राजेश के संपर्क में आई। अवैध संबंधों के कारण वह राजेश के पास ही रहने लगी। इसी कारण उसके पति ने उसे छोड़ दिया। सूत्र बताते हैं कि अब महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली और वह दादरी में रहता है।

पति द्वारा छोड़ने के बाद महिला के पास अन्य कोई विकल्प भी नहीं बचा था। जांच में सामने आया कि राजेश अक्सर महिला के साथ मारपीट भी करता था। विकल्प नहीं होने के कारण वह मार भी सहन कर रही थी। राजेश के पास रहते हुए ही उसे छोटी बेटी हुई। जिसकी उम्र करीब छह माह थी। जांच में यह भी सामने आया कि राजेश ने उमरावत गांव में भी जगह ले रखी है, जहां पांच कमरे बना रखे हैं। अक्सर वह महिला और बच्चों को गांव में भेज देता था।

खुदाई में सिर अभी नहीं मिले हैं। खुदाई के दौरान कपड़े और खून से सनी टाट मिली है। अभी जांच की जा रही है। आरोपी राजेश की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed