फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   betting on world cup semi final match

वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में ऑनलाइन सट्टेबाजी

Tue, 24 Mar 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला) Updated Tue, 24 Mar 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
betting on world cup semi final match

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑनलाइन सट्टेबाजी चल रही थी। ऑन लाइन सट्टा लगाने के आरोप में पिंजौर पुलिस ने चार सटोरियों को को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने उनके पास से 7 मोबाइल, तकरीबन 37 हजार रुपए नगदी, सट्टा का हिसाब लगाने वाला रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंजौर नगर निगम वार्ड नं0-3 की धर्मपुर कालोनी के एक कमरे में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन निवासी कुछ लोग मंगलवार को खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑन लाइन सट्टा लगा रहे हैं और यह कह कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि उन्होंने इसके लिए सरकार से अनुमति ले रखी है।
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आला अधिकारियों को सूचना दे कर रेड टीम गठित की गई। पिंजौर थाना प्रभारी सतीश कुमार, अमरावती चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार, एएसआई मांगे राम के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों की टीम ने उस घर के कमरे में रेड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर हिमाचल निवासी चार लोग मिले जिनके पास से सात मोबाइल फोन, 37 हजार रुपए नगदी, सट्टे लगाने का हिसाब रखने वाला रजिस्टर, एलसीडी सहित अन्य सामान बरामद किया गया।


पुलिस थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सट्टे के आरोप में हिमाचल प्रदेश निवासी नरेश कुमार,रोहित,जितेंद्र ,सुमित के खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट, आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मोबाइल और रजिस्टर खंगाल कर पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर सट्टे का बाजार कहां से चलता है और असली सरगना कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed