फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Betting Case: SHO and post-charge suspended

सट्टेबाजी केस: एसएचओ और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, लाइन हाजिर

Mon, 07 Dec 2015 02:17 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़।
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 07 Dec 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
Betting Case: SHO and post-charge suspended

सट्टेबाजों पर नकेल कसने में पूरी तरह फेल साबित हुई पुलिस पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। सलाहकार विजय देव ने सट्टेबाजों पर लगाम कसने में फेल रही क्राइम ब्रांच की भूमिका की जांच की भी बात कही। एडवाइजर ने कहा सब कुछ ठीक कर दूंगा।

विज्ञापन


मेयर पूनम शर्मा की सट्टेबाजों के अड्डों पर रेड के बाद आईजी  ने सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रंजोध सिंह और मलोया पुलिस चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन में भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार रात को अपनी दो सहेलियों के साथ  मलोया से नौ सट्टेबाजों को पकड़ने  वालीं  शहर की मेयर पूनम शर्मा ने दिखा दिया कि पुलिस सिर्फ दिखावे की कार्रवाई करती है। मेयर की रेड के बाद यूटी पुलिस को शहर में चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने एडवाइजर ने पुलिस के आला अफसरों की बैठक में साफ शब्दों में कहा था कि जिस भी इलाके सट्टेबाजी, जुआ, शराब की तस्करी जैसे धंधे मिलेंगे वहां के एसएचओ, चौकी इंचार्ज और डीएसपी पर गाज गिरेगी। हालांकि, इस मामले में अभी तक एरिया के  डीएसपी नवदीप बराड़ पर कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस की मिलीभगत के बगैर संभव नहीं: शशिकांत

इस घटना के बाद शहर के लोगों का कहना है कि पुलिस के शह के बिना कैसे कोई धंधा चल सकता है। पंजाब के पूर्व डीजीपी (जेल) शशिकांत ने तो साफ कहा कि एरिया में कोई भी गैर कानूनी काम बिना पुलिस की मिलीभगत के नहीं चल सकता।

एरिया में कोई भी गैरकानूनी धंधा ज्यादा दिनों तक पुलिस की नजरों से छुपा नहीं रह सकता। जब पुलिस को पता चलता है तो वह आरोपियों से साठगांठ कर लेती है और उसका हफ्ता शुरू हो जाता है। इसके बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

पुलिस एक्शन नहीं लेंगे तो जनता करेगी पुलिस का काम: बलजिंद्र
फॉसवैक के अध्यक्ष बलजिंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस लोगों की शिकायत पर कोई एक्शन ही नहीं लेती तो लोगों को ही पुलिस का काम करना पड़ेगा। मेयर ने बहुत अच्छा काम किया है। बलजिंद्र सिंह ने आरोप लगाया  की पुलिस - अपराधियों क े नैक्सस से ही शहर में सट्टेबाजी का धंधा इतना फला फूला है।

इस मुद्दे पर सीधे एडवाइजर से बातचीत की गई तो उन्होने पुलिस की क्राइम ब्रांच के भूमिका पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि सट्टेबाजी के मामलों में पुलिस की क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली पर भी  सवाल उठते  है।

प्रश्न - आपके निर्देशों के बाद भी पुलिस सट्टेबाजों पर नकेल कसने में फेल रही। मेयर को फिर दुबारा उतरना पड़ा मैदान में।
उत्तर- तभी तो बिना देरी किए एरिया एसएचओ और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया  गया है। सट्टेबाजी का धंधा पनपने में क्राइम ब्रांच की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। हम  सब कुछ ठीक कर दूंगा ।

प्रश्न- प्रशासन की तरफ से  आगे क्या कदम उठाए जा रहे है।
उत्तर- सभी एरिया के डीएसपी, एसएचओ और चौकी इंचार्ज को वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर दिया गया है कि अगर उनके एरिया में सट्टेबाजी या कोई भी गैरकानूनी गतिविधि मिली तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

कोट्स-
एक हफ्ते पहले चौकी प्रभारी को दी थी सूचना: मेयर

नगर निगम की मेयर पूनम शर्मा का कहना है कि उन्होंने जिस जगह से सट्टेबाजों को पकड़ा है उनकी सूचना एक सप्ताह पहले ही चौकी प्रभारी को दे दी थी इसके बावजूद वहां पर सट्टे का खेल जारी रहा। अगर थाना और चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है वह ठीक कदम है। कम से कम दूसरे पुलिस वालों को तो सबक मिलेगा।


मेरे पास सेक्टर-25, 37 और मौलीजागरां में चल रहे सट्टों का भी लाइव वीडियो है जिसकी जानकारी उन्होंने एएसपी को दे दी है। शहर में अगर फिर भी सट्टाबाजी न रुकी तो आगे भी उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed