फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beating of tea seller, congress support to Afflicted

एलांते के बाहर पिटा चाय वाला, बचाव में आए कांग्रेसी

Thu, 20 Feb 2014 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Feb 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
beating of tea seller, congress support to Afflicted

एलांते शापिंग मॉल के बाहर चाय बेचने वाले की नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग

विज्ञापन
की टीम ने पिटाई कर दी।

हालत गंभीर होने पर चाय बेचने वाला हल्लोमाजरा निवासी विजय कुमार जीएमसीएच में दाखिल हो गया।

उसके बचाव में उतरते हुए कांग्रेस कालोनी सेल के प्रधान शशी शंकर तिवारी अपने साथियों को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के सामने जमकर नगर निगम की टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घायल विजय ने बताया कि पिटाई के बाद टीम ने लिखित में कोई कानूनी कार्रवाई न करवाने वाले एक पेज पर उसके साइन भी करवा लिए।

उसने आरोप लगाया है कि उसे नगर निगम की इंस्पेक्टर भूपिंदर कौर, टीम में शामिल कांस्टेबल विक्रम समेत अन्य कर्मचारियों ने पीटा है। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर स्थिति को संभाला और हंगामा करने वाले लोगों को शांत किया।

विजय कुमार ने लिखित में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की इंस्पेक्टर भूपिंद कौर, कांस्टेबल विक्रम समेत टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दी है।

उसने बताया कि वह एलांते मॉल के बाहर बुधवार शाम को नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग की इंस्पेक्टर भूपिंदर कौर अपनी टीम के साथ पहुंचीं और उसका सामान जब्त कर लिया।

विजय ने अपना स्टोव देने से इंकार कर दिया और कहा कि इसी स्टोव पर वह बच्चों के लिए खाना बनाता है। इतना कहते ही टीम के सदस्य कांस्टेबल विक्रम समेत अन्य कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed