फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beating of son of Punjab ADGP in discotheque

पंजाब ADGP के बेटे की डिस्कोथेक में पिटाई, PGI में भर्ती

Mon, 21 Mar 2016 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 08:07 AM IST
विज्ञापन
beating of son of Punjab ADGP in discotheque
क्राइम - फोटो : demo

पंजाब के एडीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे के साथ शनिवार देर रात चंडीगढ़ के एक डिस्को में आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए अकील मुस्तफा को पुलिस ने पीजीआई में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ  मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सेक्टर 26 थाना के एसएचओ चिरंजी लाल ने बताया कि शनिवार देर रात सेक्टर 26 स्थित एस लॉज डिस्कोथेक में अकील मुस्तफ ा एक पार्टी में आया था। अकील के साथ गनमैन भी था। डिस्कोथेक में जाने के बाद वहां उसका कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया। हालांकि बाउंसरों ने बीच बचाव की कोशिश की।
विज्ञापन


परंतु हमलावर अकील को घसीटते हुए डिस्को थेक से बाहर खींच ले गए। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उसकी पिटाई भी की। अकील के गनमैन ने उसे बचाने की कोशिश की तो युवकों ने उस पर बोतलों व लात घूसों से हमला किया। अकील को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 26 के एसएचओ ने बताया कि झगडे और मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से फ रार हो चुके थे। बाद में अकील को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने रविवार को एस लॉज में लगे सीसीटीवी कैमरों से इस पूरी वारदात का सच जानने की कोशिश की।


पुलिस का दावा है कि हमलावरों को जल्द को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित ने भी हमलावरों में से कुछ युवकों की शक्लें पहचान लेने का दावा किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की, लेकिन उनको कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed