फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beaten with sticks by three men killed divyang man

3 युवकों ने डंडों से पीटकर मार डाला दिव्यांग को, वजह मामूली सी

Mon, 12 Sep 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
beaten with sticks by three men killed divyang man
हत्या - फोटो : DEMO Pics
चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में मामूली बहस के बाद तीन युवकों ने दिव्यांग (मानसिक रूप से बीमार) व्यक्ति की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक को तीन युवकों ने लाठी डंडो से बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि सेक्टर 19 निवासी दिव्यांग सुरिंदर (53)  इधर उधर घूमता रहता था। पुलिस को रविवार रात को करीब 8 बजे सूचना मिली कि सेक्टर 19 में मकान नंबर 3130 के पास मैदान में झग़ड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीसीआर ने सुरिंदर को गंभीर घायल अवस्था में पाया। पीसीआर तुरंत उसको जीएमएसएच 16 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि  प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुरिंदर और हमलावर युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि जिस युवक को हिरासत में लिया गया है उसने काफी शराब पी रखी है। वो कुछ साफ साफ नही बता पा रहा है।  पुलिस उसके बयानों की वेरिफिकेशन कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed