{"_id":"5e8750a18ebc3e77b638561f","slug":"beaten-up-army-man-in-a-village-of-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा: बहाने से खेल मैदान ले जाकर फौजी को बेरहमी से पीटा, सोने की चेन और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हलवारा: बहाने से खेल मैदान ले जाकर फौजी को बेरहमी से पीटा, सोने की चेन और मोबाइल लूटा
Sat, 04 Apr 2020 09:34 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
घायल फौजी दविंदर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकालगढ़ गांव में सेना की 3 सिख रेजीमेंट के सिपाही दविंदर सिंह को गुरुवार रात कुछ लोग बहाने से गांव के ही खेल मैदान में ले गए और उसे जमकर पीटा। हमलावर सोने की चेन, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दविंदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मैदान पहुंचे। सिपाही दविंदर सिंह को उसके पिता बखतावर सिंह ने सुधार के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में भर्ती सिपाही दविंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे के करीब वह घर के पास लोगों से उनकी खैर खबर ले रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उससे कहा कि वह परेशान हैं, यह कह कर उसे खेल मैदान की तरफ ले गए। वहां पहले से करीब 12 युवक मौजूद थे। तीन युवक उनके गांव के और दो युवक सुधार के थे, जिन्हें वह पहचानता है। सभी के पास डंडे और लाठियां थी।
विज्ञापन
वहां आरोपियों ने आरोप लगाया कि वह किसी महिला को परेशान करता था। इसलिए उसका फोन चेक करना है। बकौल दविंदर उसने अपना फोन आरोपियों को दे दिया। जब फोन चेक करने पर भी कुछ नहीं मिला तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे लूटकर फरार हो गए। थानेदार रविंदर गरेवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन