{"_id":"fab523d5af7b98974e2c8158a66bd485","slug":"beaten-in-two-groups-pelted-stones-at-the-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा सुलझाने गई पुलिस को लोगों ने मारे धक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ा सुलझाने गई पुलिस को लोगों ने मारे धक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 19 May 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 56 स्थित अंबेडकर कालोनी में सोमवार दोपहर को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथ्ाराव किया।
विज्ञापन
पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की तो पुलिस जवानों को लोगों ने धक्के मारे। लोगों का आरोप है कि बाहर के लोग कालोनी में आकर नशा बेचते हैं, लेकिन चौकी पुलिस इन नशा तस्करों को पकड़ती नहीं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने बताया कि लड़ाई गाड़ी निकालने को लेकर हुई है। पलसौरा चौकी पुलिस ने मामले में सेक्टर 56 निवासी सुनील, सलमान और नवदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सेक्टर 56 स्थित अंबेडकर कालोनी निवासी सुनील और सलमान सड़क पर खड़े हुए थे। इतने में कार में सवार नवदीप आया। नवदीप की गाड़ी दोनों के साथ टच हो गई। जिसके बाद तीनों के बीच बहस हो गई।
बहस मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे होकर एकदूसरे पर पत्थर मारने लगे। पुलिस ने पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ा और पलसौरा पुलिस चौकी लेकर आई।
पलसौरा चौकी इंचार्ज बलदेव ने बताया कि मारपीट गाड़ी टच होने और निकालने को लेकर हुई थी। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को पकड़ कर मामला दर्ज किया है।