फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   be aware youngers, fraud with three people by fake recruitment in chandigarh pgi

भर्ती के विज्ञापन पर अमल करते समय सावधान रहें, वरना आप पछताएंगे इनकी तरह

Fri, 31 Mar 2017 09:14 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Mar 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
be aware youngers, fraud with three people by fake recruitment in chandigarh pgi
नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
किसी भी तरह की भर्ती के विज्ञापन पर अमल करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, वरना आपके साथ भी वैसा होगा जैसा इनके साथ हुआ। मामला चंडीगढ़ का है। पीजीआई में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां स्टाफ नर्स, रिसेप्शनिस्ट और हॉस्पिटल अटेंडेंट के पद पर भर्ती के लिए तीन लोगों से ठगी हुई।
विज्ञापन


तीनों को ठगों ने फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर देकर ज्वाइनिंग के लिए कहा था, उन्हें धोखाधड़ी का पता तो तब चला जब वे ज्वाइनिंग के लिए 6 मार्च को पीजीआई पहुंचे। मामला सामने आने के बाद पीजीआई प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और धोखाधड़ी करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फर्जी विज्ञापन और अप्वाइंटमेंट लेटर

be aware youngers, fraud with three people by fake recruitment in chandigarh pgi
FRAUD
इस फर्जीवाड़े के लिए ठगों ने पहले रिक्त पदों पर भर्ती को फर्जी विज्ञापन निकाला। विज्ञापन देखने के बाद तीन लोग उनके झांसे में आ गए। उन्होंने उनसे पैसे लेकर फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर दे दिए।

जब वे तीनों पीजीआई के लोगो लगे अप्वाइंटमेंट लेकर ज्वाइन करने पीजीआई पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि यहां तो ऐसी कोई पोस्ट खाली ही नहीं है और न ही पीजीआई की ओर से कोई विज्ञापन जारी किया गया।

पीजीआई प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पीजीआई ने भेजा लेटर
पीजीआई प्रशासन ने चंडीगढ़ के एसएसपी और पंजाब के अमृतसर और संगरूर जिले के एसपी का लेटर लिखकर मामले की जानकारी दी और इस तरह की धोखाधड़ी की सही तरीके से जांच की मांग की।

पीजीआई ने जारी की गाइडलाइन

be aware youngers, fraud with three people by fake recruitment in chandigarh pgi
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल
फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद पीजीआई ने गाइडलाइन जारी की। इसमें अपील की गई कि पीजीआई के लोगो लगे अप्वाइंटमेंट लेटर देकर धोखाधड़ी की जा रही है। पीजीआई की ओर से जो भी भर्ती की जाएगी, वह रिक्रूटमेंट सेल की ओर से की जाएगी।

रिक्रूटमेंट सेल भर्ती के लिए कोई बाहरी एजेंसी हायर नहीं करता। पीजीआई की ओर से कोई भी अप्वाइंटमेंट में नियुक्ति पत्र ऑनलाइन और सोशल मीडिया द्वारा जारी नहीं किया जाता।

फर्जी विज्ञापनों से रहें सावधान
अगर पीजीआई में भर्ती के लिए कोई विज्ञापन प्रकाशित हुआ है तो रिक्रूटमेंट सेल जाकर पूरी जानकारी लें। पीजीआई की वेबसाइट पर जांच करें और नंबर पर इंक्वायरी के बाद ही अप्लाई करें। ऑनलाइन और ऑफलाइन का पूरा प्रोसेस वेबसाइट पर दिया होता है।

पीजीआई में फेक भर्ती तीन केस सामने आए हैं। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस को लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।
- मंजू वडवालकर, प्रवक्ता, पीजीआई

चंडीगढ़ पुलिस को पीजीआई की ओर से शिकायत मिली है। हम जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
- ईश सिंघल, एसएसपी, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed