फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   be aware of people, who did cashless payment, sirsa police arrested fraud man

कैशलेस की आड़ में लाखों की ठगी, 37 वारदातें कबूली, आप भी बचकर रहें

Thu, 29 Dec 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Thu, 29 Dec 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
be aware of people, who did cashless payment, sirsa police arrested fraud man
कैशलेस पेमेंट के जरिए लाखों की ठगी
प्रधानमंत्री मोदी के कैशलेस आइडिया को एक शख्स ने हथियार बनाया और कईयों को लाखों का चूना लगाया। आप भी जरा बचकर रहें। मामला हरियाणा के सिरसा का है। इस शख्स ने कैशलेस खरीदारी की आड़ में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के सैकड़ों व्यापारियों को लाखों का चूना लगाया है। सीआईए के हत्थे चढ़े कैशलेस अपराधी के खुलासों से पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन


अपराधी सीआईए के समक्ष 37 वारदात कबूल कर चुका है। सीआईए इससे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये शख्स बहुत शातिर है, इसने जिस भी व्यापारी को जाकर चेक दिया, उसने चेक लेने से इन्कार नहीं किया। इसके शिकार छोटे व्यापारी नहीं हैं, बल्कि बाइक शोरूम, खेती मशीन, ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम वाले कारोबारी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के पास व्यापारियों से मौखिक शिकायत मिल रही थी कि घुकांवाली निवासी गिदावर सिंह नामक व्यक्ति उनके शोरूम में आया और कैशलेस खरीदारी करके विभिन्न बैंकों के चेक थमाकर चला गया। बैंक में जब चेक गए तो पता चला कि शख्स का खाता ही कैशलेस है। खाते में पांच रुपये नहीं और खरीदारी 25 लाख की कर चुका है। एसपी सतेंद्र गुप्ता ने सीआईए इंचार्ज राजेंद्र गोदारा को जांच के निर्देश दिए। सीआईए ने जांच शुरू की तो सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक शोरूम के संचालक रोहताश कुमार, सरकुलर रोड स्थित स्टील उद्योग के मालिक राजेश कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत दी। गुपचुप तरीके से मामले की जांच में जुटी सीआईए ने बीते दिवस आरोपी गिदावर सिंह को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ शुरू की तो स्वयं द्वारा अंजाम दी गई वारदात कबूल करता गया। उसके कैशलेस कारनामे जानकर सीआईए चक्कर में पड़ गई।

शोरूमों में जाकर खरीदने लगा बाइक

be aware of people, who did cashless payment, sirsa police arrested fraud man
swipe machine
गिदावर ने सीआईए को बताया कि उसने सिरसा, रानियां, मल्लेका, ऐलनाबाद, डबवाली, हनुमानगढ़, गंगानगर और बठिंडा मे जाकर होंडा, टीवीएस, बजाज कंपनी की बाइक खरीदीं। जिस भी शोरूम में गया, वहां साफ तौर पर कहा कि कैशलेस ही खरीदारी करूंगा। पर्सनैलिटी देखकर व्यापारी उसकी बातों में आ जाते। इसके बाद वह उन्हें चेक देकर शोरूम से नई बाइक लेकर चला आता।

कैशलेस खरीदारी के नाम पर उसने 12 बाइक खरीदी। टीवीएस शोरूम के रोहताश कुमार का कहना है कि गिदावर सिंह उनके शोरूम में आया। उसने नई बाइक देखकर इसके मॉडल को सराहा। उसने बाइक पसंद की, लेकिन जब भुगतान करने की बारी आई तो उसने कहा कि कैशलेस खरीदारी ही करूंगा। उसने एक जेब में काफी रुपये रखे हुए थे। यह देखकर उस पर भरोसा न करने की कोई वजह नहीं थी।

गिदावर सिह ने 55 हजार रुपये का चेक थमाया और बाइक लेकर चलता बना। इसी प्रकार सरकुलर रोड स्थित स्टील उद्योग के शोरूम में जाकर गिदावर सिंह ने कैशलेस खरीद करते हुए 16 हजार रुपये का कूलर खरीदा। जब दोनों चेक बैंक में लगाए तो पता चला कि इस खाते में पांच पैसे भी नहीं है।

आधे दाम में बेच देता
शोरूम से बाइक और अन्य सामान खरीदने के बाद गिदावर सिंह इसे आधे दाम पर बेच देता। पूछताछ में उसने बताया कि शोरूम से बाइक खरीदने के बाद वह इसे आधे दाम में खरीद-बेच का काम करने वालों को बेच डालता। जिन लोगों ने उससे बाइक बेची, पुलिस उनका पता लगा रही है। गिदावर सिंह ने सीआईए को पूछताछ में बताया कि वह कैशलेस मुहिम से प्रभावित है। ये देश के हित में उठाया गया पीएम मोदी का बेहतरीन कदम है।

शादी के नाम पर कर बैठे भरोसा

be aware of people, who did cashless payment, sirsa police arrested fraud man
कैशलेस पेमेंट
पूछताछ में पता चला कि गिदावर सिंह जिस भी व्यापारी के पास जाता तो कहता कि ‘सेठ जी बेटी की शादी है, ये लिस्ट है, सामान ट्रैक्टर में रखवा दो’ इसके बाद नोटबंदी का जिक्र और इससे इससे हो रही परेशानी का जिक्र छेड़ देता। भुगतान के टाइम पर व्यापारियों से कहता कि ‘सेठ नोटबंदी में तो कैशलेस ही खरीदारी करनी पड़ रही है, शादी में कितना कुछ खरीदना पड़ता है ये बीजेपी वाले क्या जाने, इसलिए सेठ चेक रख लो’। नोटबंदी के चलते शादियों में हो रही परेशानी जानकर व्यापारी गिदावर सिंह से चेक लेते गए।

कई वारदात से उठेगा पर्दा
गिदावर सिंह शातिर शख्स है, ये अभी तक 37 वारदात कबूल चुका है। इसने हरियाणा में सिरसा, पंजाब, राजस्थान में इन वारदात को अंजाम दिया। कैशलेस खरीदारी के नाम पर आरोपी ने सैकड़ों व्यापारियों को अपना शिकार बनाया है। पूछताछ में कई और वारदात से पर्दा उठने की उम्मीद है। शहर थाने में उसके खिलाफ दो केस दर्ज हुए हैं।
- राजेंद्र गोदारा, इंचार्ज सीआईए सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed