फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bathinda boy killed father and buried in house

पिता का कातिल बना बेटा, फिर शव के साथ जो किया...होश उड़ जाएंगे जानकर

Sun, 18 Feb 2018 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 18 Feb 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
bathinda boy killed father and buried in house
arrest - फोटो : demo pic
जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पिता का कातिल बन गया बेटा। फिर शव के साथ उसने जो किया, देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। घटना पंजाब के बठिंडा की है।
विज्ञापन


गांव सेमा कलां में एक युवक ने जमीन के लालच में साथियों के साथ मिलकर पिता को पहले बुरी तरह पीटा फिर कमरे में गड्ढा खोदकर जिंदा ही दफना दिया। मामले का खुलासा लगभग सवा महीने बाद उस समय हुआ जब पुलिस ने मृतक गुरदीप सिंह के भाई हमीर सिंह के बयान पर युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

नथाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रछपाल सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह के पास कुछ एकड़ जमीन थी। वह शराब पीने का आदी था। उसका बेटा आजादवीर सिंह अकसर जमीन को उसके नाम करवाने के लिए झगड़ा करता था।
विज्ञापन

झगड़ा हुआ और बुरी तरह पीटा

bathinda boy killed father and buried in house
पिटाई - फोटो : सांकेतिक चित्र
सात जनवरी को फिर से बाप-बेटे में झगड़ा हुआ। इस पर आरोपी बेटे ने अपने साथियों को बुलाया और पिता को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसने तूड़ी वाले कमरे में चार फुट गहरा गड्ढा खोदकर पिता को जिंदा ही दफना दिया।

दो दिन पहले मृतक के भाई हमीर सिंह को अपनी भतीजे की हरकतों पर संदेह हुआ। इस पर उसने भतीजे के खिलाफ अपने भाई की हत्या का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने जब आजादवीर से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। इस दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने किन साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed