फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank manager cheats up to 3 crore rupees in Mohali

दस्तावेजों में हेरफेर कर बैंक मैनेजर ने की साढ़े 3 करोड़ की ठगी

Sat, 11 Nov 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Sat, 11 Nov 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Bank manager cheats up to 3 crore rupees in Mohali
- फोटो : सांकेतिक चित्र
लोन के लिए आवेदन करते समय लोगों द्वारा लगाए गए दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से तीन करोड़ 58 लाख 68 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में यूको बैंक की खरड़ शाखा के पूर्व सीनियर ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेश खन्ना निवासी मकान नंबर 3566 बस्ती शेख जालंधर हाल निवासी मकान नंबर 1112 सेक्टर-12ए,पंचकूला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसपीडी हरबीर सिंह अटवाल की अगुवाई में इंस्पेक्टर ईओ विंग लखविंदर सिंह ने मामले की पड़ताल की। इस संबंध में सात माह पहले मार्च में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


लोन का झांसा देकर हासिल किए थे दस्तावेज
पुलिस के मुताबिक, राजेश खन्ना सितंबर 2012 से नवंबर 2013 तक यूको बैंक की खरड़ शाखा में बतौर सीनियर ब्रांच मैनेजर तैनात था। इस दौरान उसने अपने एजेंटों दविंदर कुमार निवासी पंचकूला, करनवीर सिंह निवासी खरड़ व विवेक कुमार निवासी नया गांव के साथ मिलीभगत की थी। उसने भोले भाले लोगों को पर्सनल या व्हीकल लोन दिलाने का झांसा देकर उनके रिहायशी प्रूफ हासिल कर लिया। इसके बाद लोगों से कहा कि उनके लोन पास नहीं हुए हैं। साथ ही उनके दस्तावेज भी नहीं लौटाए। लोगों के दस्तावेजों का गलत प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों के नाम पर खोले खाते

Bank manager cheats up to 3 crore rupees in Mohali
लोगों के प्रमाणों के बाद ऐसे अन्य दस्तावेज बनाए
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लोगों के रिहायशी प्रूफों के साथ जाली दस्तावेज, जाली आरटीआर, जाली कुटेशन, जाली इंश्योरेंस, फर्जी अस्थायी व्हीकल नंबर तैयार कर कुल 28 व्हीकल लोन पास करके व अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। इसके बाद लोन की राशि निकाल ली थी।

इन कंपनियों के नाम पर खोले खाते
महाबीर गांव डाकघर भंगरोटू मंडी हिमाचल प्रदेश, हिमगिरी ह्यूंडई फेज-9 मोहाली, कृष्णा ऑटो जोन इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़, पायनर टोयोटा, ऑथराईज्ड डीलर ईएमएम, पी मोटर लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक चंडीगढ़, ट्राइसिटी ऑटो, मारुति सुजुकी जीरकपुर, एबी ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्रियल फेज-सात, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो चंडीगढ़ में अलग-अलग कंपनियों के नाम पर जाली खाते खुलवाए। इन खातों में ड्राफ्ट जमा करवाकर उनसे पैसे निकाल लिए।

आरोपी ने 113 व्हीकल का लोन किया पास
आरोपी राजेश खन्ना ने अपने कार्यकाल के दौरान कुल 113 व्हीकल लोन पास किए। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। जबकि बैंक का पिछले पांच साल के रिकॉर्ड की जांच करने के बाद पता चला कि यूको बैंक खरड़ की तरफ से एक साल में तीन से अधिक लोन पास नहीं किए जाते हैं। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed