{"_id":"5d8a5f888ebc3e93ba1b1e63","slug":"bank-manager-arrested-in-bribe-case-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भैंस खरीदने के लिए कर्ज के बदले एक लाख घूस लेने में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, सीबीआई ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भैंस खरीदने के लिए कर्ज के बदले एक लाख घूस लेने में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, सीबीआई ने दर्ज किया केस
Wed, 25 Sep 2019 12:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोल (रेवाड़ी)/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोल (रेवाड़ी)/नई दिल्ली
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने भैंस खरीदने के लिए कर्ज की दूसरी किश्त जारी करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के वरिष्ठ मैनेजर और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने रेवाड़ी जिले के कांवली ब्रांच में वरिष्ठ मैनेजर सुमेर सिंह और उसके सहायक सतीश को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता आरके गौर ने मंगलवार को बताया कि, पशुपालन विभाग ने खुशपुरा निवासी सुधीर कुमार को गांव में डेयरी संचालन के लिए 24.72 लाख रुपये के लोन को मंजूरी दी थी। विभाग ने उन्हें पहली किश्त के तीन लाख 96 हजार रुपये जारी किए थे, जो बैंक ने दे दिए थे। अब लोन की दूसरी किश्त के 7.92 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन
आरोपियों सीनियर बैंक मैनेजर सुमेर सिंह और दलाल सतीश कुमार ने भैंस खरीदने के लिए 7.92 लाख रुपये की इस राशि को जारी करने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। बैंक मैनेजर ने एक लाख रुपये बिचौलिये सतीश को देने को कहा था। सुधीर ने बैंक मैनेजर और दलाल के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई चंडीगढ़ को दी।
विज्ञापन
सीबीआई ने जाल बिछाया और सतीश को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद सुमेर सिंह और सतीश को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने आरोपी मैनेजर के महेंद्रगढ़ स्थित परिसरों की तलाशी ली है। चंडीगढ़ सीबीआई ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
रात में दबोचा दोनों को
मैनेजर और दलाल को पकड़ने के लिए सीबीआई ने जाल बिछाया। सुधीर के जरिये सोमवार रात दलाल सतीश को पैसे लेने के लिए खुशपुरा बुलाया। सतीश ने जैसे ही सुधीर से रिश्वत की राशि ली, तभी सीबीआई टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। दलाल को काबू करने के बाद सीबीआई टीम महेंद्रगढ़ स्थित मैनेजर के घर पहुंची। वहां से उन्हें पकड़कर अपने साथ चंडीगढ़ ले गई। वहीं बैंक के सीनियर अधिकारी भी मंगलवार को कंवाली स्थित शाखा पहुंचे और जानकारी जुटाते रहे।