{"_id":"570fb7824f1c1bd0304a6ab8","slug":"bag-theft-of-man-in-room-was-came-for-training-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के लिए पंचकूला आया था युवक, कमरे से बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनिंग के लिए पंचकूला आया था युवक, कमरे से बैग चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से पंचकूला में ट्रेनिंग पर आए युवक का बैग उसके कमरे से चोरी हो गया। जिस समय कमरे से बैग चोरी हुआ वह और उसका दोस्त कमरे में ही सो रहे थे। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक अभिनंदन डडवाल ने बताया कि वह 11 अप्रैल को एक कोर्स की ट्रेनिंग के लिए पंचकूला आया था। वह सेक्टर-37 स्थित मकान नंबर 3483 में अपने दोस्त के पास रुका था। 12 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे जब वह सोकर उठा तो कमरे से उसका बैग गायब था।
विज्ञापन
बैग में पीड़ित का पर्स, जिसमें करीब 5500 रुपये कैश, लैपटॉप, आई पैड, स्कूल, कॉलेज के सर्टिफिकेट, लाइसेंस , पैन कार्ड और एटीएम आदि थे। पीड़ित ने बताया कि उनके कमरे में दो और लड़के आए थे, वे सुबह ऑफिस चले गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे जब वह कमरे से निकले हैं तो बैग कमरे में ही था। उसके बाद ही बैग चोरी हुआ है। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए कुछ सर्टिफिकेट यमुनानगर रेलवे स्टेशन के पास कटे-फटे मिले हैं। जबकि और कुछ नहीं मिला।