हिसार में एक लाख का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार, कई लोगों की हत्या कर खौफ फैलाने का था इरादा
- दोनों के पास से 6 अवैध पिस्तौल सहित 57 कारतूस भी किए बरामद
- मर्डर, लूट, डकैती व झगड़े के कई मामले हैं दर्ज
- शराब ठेकेदार सहित कई बदमाशों के मर्डर का था प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ टीम ने गुरुवार दोपहर बाद एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सहित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 6 अवैध पिस्तौल व भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए। एक आरोपी पर हत्या, डकैती व झगड़े सहित कई छोटे-मोटे केस दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज है। एक आरोपी जमानत पर आने के बाद जेल वापस नहीं गया था तो दूसरा पैरोल पर था। पुलिस दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
दरअसल, एसटीएफ टीम इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि उन्हें गुरुवार को गुप्त सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर दक्षिणी बाइपास के पास से सीसवाल निवासी अशोक उर्फ शौकी व भिवानी के गांव बोंद निवासी अमरजीत उर्फ मोनू को बाइक सहित दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से तीन पिस्तौल 32 बोर, एक पिस्तौल 9 एमएम और 2 पिस्तौल 315 बोर बरामद की। इसके साथ ही उनके पास से 57 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से ये कारतूस, हथियार व बाइक को कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू की।
यह भी पढ़ें- एक ही चुन्नी से बंधे चार शव मिलने से सनसनी, खुदकुशी की आशंका, एक के हाथ में लिखा- एसएचडी
कई लोगों की मौत का बनाया था प्लान
अशोक व अमरजीत दोनों ने मिलकर शहर में अपने नाम का खौफ बढ़ाने के उद्देश्य से कई बदमाशों सहित शराब के एक बड़े ठेकेदार की हत्या का प्लान बनाया था। पूछताछ में बताया कि उन्होंने हिसार में शराब के ठेके लेने वाले हांसी निवासी सचिंद्र मलिक को मौत के घाट उतारना था। इसका उद्देश्य था कि शहर में शराब की ठेकेदारी पर खुद का कब्जा करना। ताकि किसी को भी शराब की ठेकेदारी लेनी थी तो उनकी मर्जी से ली जाती।
इसके साथ ही उन्होंने बिट्टू थुराना गैंग जिसका मुखिया अब अजीत थुराना है। उस गैंग के गुर्गे थुराना निवासी अजीत, अंकित, खरड़ निवासी मन्नू, अमरजीत और बालसमंद निवासी संदीप पूनिया को भी मौत के घाट उतारना था। इसके साथ ही इन्होंने फरवरी माह में पुराना टैक्सी स्टैंड पर सूरजभान मर्डर केस में भी गवाह को मारने का प्लान बनाया था। अशोक व अमरजीत विनोद पान्नू व सज्जन गैंग से ही संबंध रखते हैं। विनोद पान्नू फिलहाल किसी मामले में करनाल जेल में बंद है और सज्जन फरीदाबाद जेल में बंद है।
जमानत के बाद से फरार था अशोक
अशोक हत्या के मामले में हिसार जेल में बंद था और करीब एक वर्ष पूर्व ही जेल से जमानत पर आया था। उसके बाद वह जेल वापस नहीं गया। वहीं अमरजीत भी वर्ष 2012-13 में एक हत्या के मामले में भिवानी जेल में 20 वर्ष की कैद काट रहा था और लॉकडाउन के दौरान कुछ दिन पूर्व ही पैरोल पर आया था। दोनों की मुलाकात जेल में ही हुई थी। इन वारदातों को अंजाम देने का प्लान बनाया। गुरुवार को इसी के चलते किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
इन मामलों में भी अशोक पर हुए थे केस
एसटीएफ इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि अशोक पर कुल 14 केस दर्ज हैं और अमरजीत पर एक केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि अशोक पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था। अशोक ने फरवरी माह में सिटी थाना एरिया के द फिटनेस जिम संचालक राजेश कुमार से साढ़े 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
नौ फरवरी को साथियों के साथ मिलकर पुराने टैक्सी स्टैंड पर सूरजभान उर्फ राजू सैनी की रंजिशन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वहीं 10 फरवरी को आजाद नगर निवासी सचिन से 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। वर्ष 2019 में बालसमंद निवासी सुभाष से मारपीट कर गंभीर घायल किया था।
एसटीएफ टीम इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि अशोक के खिलाफ राजस्थान के भिरानी थाना में वर्ष 2014 में डकैती का केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2014 में ही हांसी के सदर थाना में हत्या का केस और आदमपुर थाना में भी हत्या के प्रयास व डकैती का केस दर्ज हुआ था।