फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four dead bodies found from the canal in Sirsa of Haryana

एक ही चुन्नी से बंधे चार शव मिलने से सनसनी, खुदकुशी की आशंका, एक के हाथ में लिखा- एसएचडी

Thu, 04 Jun 2020 12:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 12:39 AM IST
सार

  • पुलिस को अंदेशा- एक परिवार के हो सकते हैं चारों, नहीं हो पाई शनाख्त
  • दो बच्चों के साथ मिले चारों शव- व्यक्ति के हाथ पर लिखा है एसएचडी 

विज्ञापन
Four dead bodies found from the canal in Sirsa of Haryana
शवों के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा के चोपटा खंड के गांव रूपावास में नोहर फीडर में बुधवार शाम को एक साथ चार लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। चारों के शव आपस में चुन्नी से बंधे हुए थे, हालांकि उनकी शनाख्त नहीं हो पाई है। नीले रंग का ट्रैक शूट पहने व्यक्ति के हाथ पर एसएचडी लिखा है। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना जमाल चौकी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जमाल चौकी पुलिस इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि चार लोगों के शव मिले हैं, जिनमें आदमी की उम्र लगभग 35 साल है, जबकि महिला करीब 32 की साल है। लड़की की उम्र नौ साल और लड़के की उम्र छह साल लग रही है। उन्होंने कहा कि लगता है चारों शव नहर में पीछे से बहते हुए आए हैं। पुलिस के मुताबिक चारों सदस्य एक ही परिवार के हो सकते हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका दे सकते हैं सिद्धू, इस पार्टी में शामिल होकर बनना चाह रहे सीएम चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने यह भी आशंका जताई कि आर्थिक तंगी से जूझते हुए पूरे परिवार ने नोहर फीडर में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। सूचना मिलने पर जमाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चारों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस आसपास के थाने और चौकियों में गुमशुदा लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed