{"_id":"31c67bba88376b6fd9a8af409a2499f7","slug":"bad-news-for-youth-fond-of-cigarettes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट के शौकीन युवाओं के लिए बुरी खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिगरेट के शौकीन युवाओं के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Feb 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिगरेट के शौकीन युवाओं के लिए बुरी खबर है। पंजाब के कालेजों और यूनिवर्सिटी कैंपस में अब सिगरेट के कश नहीं लगाए जा सकेंगे। सेहत विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के वीसी और कॉलेज प्रिंसिपलों से अपने संस्थानों को टोबैको फ्री बनाने की अपील की है। विभाग की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने इस संबंध में सभी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
महाजन ने अपील की है कि शिक्षण संस्थानों में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर रोक लगाने के लिए टोबैको प्रोडक्ट कंट्रोल एक्ट को सख्ती से लागू किया जाए। पंजाब पहला राज्य है, जिसने खुली सिगरेट की बिक्री पर पाबंदी लगाई है। तंबाकू कंट्रोल सेल भी लगातार कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान सरकार के अभियान में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। महाजन ने संस्थानों के आसपास स्थित तंबाकू बेचने वाली दुकानों, खोखों व रेहड़ियों पर कड़ी नजर रखने का आग्रह भी किया है। एक्ट के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने की मनाही है।
विज्ञापन
महाजन ने स्कूल शिक्षा महानिदेशक से भी कहा है कि इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को हिदायतें जारी की जाएं।
स्टेट प्रोग्राम अफसर डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि पीजीआई स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा पंजाब के 20 जिलों में किए सर्वे के मुताबिक तंबाकू की रोकथाम को उठाए कदम तसल्लीबख्श पाए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।