{"_id":"f47312dfe02e01019eb46c848260a24a","slug":"baby-buying-racket-busted-8-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ ने मुख्य बस स्टैंड के पास नवजात बच्चे की डीलिंग करते एक गिरोह की पांच महिलाओं समेत बच्चे के अभिभावकों और पंचकूला से पहुंचे खरीददार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी पंचकूला निवासी खरीदार विकास गोयल, बच्चे के पिता बाजीगर बस्ती निवासी पृथ्वी सिंह, माता परमजीत कौर समेत गिरोह के सरगना बरनाला निवासी ममता, मोगा निवासी कुलविंदर कौर, फरीदकोट निवासी परमिंदर कौर, जसपाल कौर, जैतो निवासी गुरमीत कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पंचकूला निवासी कारोबारी विकास गोयल की कोई औलाद नहीं है। उसने बच्चा लेने के लिए गिरोह की सरगना ममता से संपर्क साधा। ममता ने अपनी बाकी महिला साथियों की मदद से फरीदकोट की बाजीगर बस्ती निवासी पृथ्वी सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर को पैदा होने वाले बच्चे को बेचने के लिए तैयार कर लिया।
विज्ञापन
गिरोह ने विकास गोयल के साथ नवजात बच्चे का सौदा 2.80 लाख रुपये में तय किया था। इसमें से बच्चे के अभिभावकों को महज 70 हजार रुपये ही अदा किए जाने थे। दो दिन पहले बच्चे के जन्म लेने पर गिरोह ने विकास गोयल से संपर्क किया और उसे फरीदकोट में बस स्टैंड के पास बुला लिया।
विकास अपनी पत्नी और मां को साथ लेकर फरीदकोट आ गया। बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ही बच्चे की सौदेबाजी होने लगी और दोनों पक्ष लेन-देन में जुट गए। इस दौरान आसपास के लोगों को शक हुआ और किसी ने बस स्टैंड से सटे सीआईए स्टाफ को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ ने बच्चे की डीलिंग में जुटे आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों पर थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।
नवजात बच्चे को देखभाल के लिए अनाथ आश्रम श्री राधाकृष्ण धाम को सौंप दिया गया है। पुलिस इन आरोपियों को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करेगी।