{"_id":"6dfaec42e38c24f110f5d6c860a040f2","slug":"baba-attempt-to-rape-married-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने मांगा संतान सुख तो रेप करने चला बाबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने मांगा संतान सुख तो रेप करने चला बाबा
ब्यूरो /अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Wed, 24 Jun 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
संतान सुख की दात देने का दावा करने वाले बाबा के पास महिला गई तो बाबा और उसके चेले ने रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर में मामला सामने आते ही पुलिस ने बाबा व उसके चेले के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह लगभग साढ़े 3 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके यहां संतान न होने के चलते उसके पति को काका पहलवान नामक एक व्यक्ति ने बताया कि बाबा शिव दयाल निवासी धमोता हिमाचल प्रदेश बच्चों की दात देता है। मुझे व मेरे पति को काका पहलवान अगस्त माह में बाबा के पास ले गया। इसके पश्चात बाबा व उसके चेले का हमारे घर में आना जाना शुरू हो गया।
महिला के अनुसार जब वह घर में अकेली थी तो बाबा व उसका चेला पहलवान उसके घर में आए। बाबा व उसके चेले ने वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन