फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus accident in pathankot of punjab, 18 people Injured

पेड़ की वजह से टल गया बड़ा बस हादसा, खाई में पलटने से 18 यात्री हुए घायल, 4 की हालत गंभीर

Sun, 03 Feb 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Feb 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Bus accident in pathankot of punjab, 18 people Injured
पठानकोट में खाई में गिरी बस

पंजाब के पठानकोट में एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हैं। वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। डैम से दुनेरा जा रही एक मिनी बस सड़क किनारे केबल तार डालने के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। लेकिन 10 फीट नीचे जाते ही एक पेड़ के साथ टकराकर बस वहीं रुक गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस में करीब 25 यात्री सवार थे और इस हादसे में करीब 18 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से ड्राइवर सहित तीन अन्य यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बस ड्राइवर विजय कुमार निवासी गांव पट्टा (धार), यात्रियों में रानो देवी (55) निवासी मंगनू, पूनम (36) निवासी भटवां (धार) को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा सुभाष, चिरागदीन, ममता देवी, कमला देवी, राधा देवी, सरदार दीन आदि घायलों को नजदीक के उपचार केन्द्रों में ले जाया गया। थाना दुनेरा इंचार्ज अरुण कुमार और अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि रोजाना की तरह ठाकुर मिनी बस सुबह 10 बजे डैम से करीब 25 सवारियां लेकर दुनेरा की ओर जा रही थी। तभी दुनेरा से पहले एक मोड़ पर पीछे से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के लिए ड्राइवर ने बस को किनारे किया। 

सड़क के किनारे एक निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनी तार बिछाने का काम कर रही है और वहां गड्ढा खोदा हुआ था। पिछले लगातार दो दिन से बारिश होने के कारण सड़क के किनारों की मिट्टी भी गीली पड़ी है। इस वजह से बस का टायर गड्ढे मे पड़ते ही अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर खाई में करीब 10 फीट नीचे पलटते हुए एक पेड़ से जा टकराई।

हादसे में बस सवार करीब 18 यात्रियों को चोट आई है। इनमें 4 गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाई में गिरी बस अगर पेड़ से टकराकर न रुकती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed