{"_id":"634698299c372872d11a30f1","slug":"auto-hit-the-judge-car-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जज की गाड़ी को ऑटो ने मारी टक्कर, चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari News: जज की गाड़ी को ऑटो ने मारी टक्कर, चालक के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 12 Oct 2022 04:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
रेवाड़ी में नारनौल फाटक के पास जज की गाड़ी को ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि गाड़ी में सवार जज व चालक किसी को चोट नहीं आई लेकिन गाड़ी पीछे से डैमेज हो गई। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एडीजे सुनील दीवान के पीएसओ ललित कुमार ने बताया कि वह गाड़ी चला रहे थे जबकि न्यायाधीश सुनील दीवान गाड़ी में पीछे बैठे थे। वे महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी लौट रहे थे। शहर का नारनौल फाटक बंद मिला। उन्होंने फाटक बंद होने के कारण गाड़ी रोक दी। इसी दौरान पीछे से आए ऑटो ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही गाड़ी पीछे से डैमेज हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी चालक गांव बगड़वा का रहने वाला मनोज है। ईएसआई ललित कुमार ने इसकी सूचना तुरंत रामपुरा थाना पुलिस को दी। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन